बॉलीवुड

47 की हुई काजोल, मां, बहन और बेटी के साथ इस स्टाइल में मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

काजोल 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। कई लोगों को तो ये लगता था कि दोनों कपल हैं। लेकिन काजोल का दिल अजय देवगन पर आया था। दोनों ने 1999 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा युग देवगन और एक बेटी न्यासा देवगन हुई।

5 अगस्त 1974 को पैदा हुई काजोल आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। हालांकि उनके बर्थडे का सेलिब्रेशन एक दिन पहले यानि बुधवार को ही शुरू हो गया है। दरअसल काजोल को हाल ही में अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और मां तनुजा के साथ लंच डेट करते हुए देखा गया। अपने जन्मदिन के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पर काजोल अपनी मां और बहन के साथ एक यादगार लांच डेट पर गई थी। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)


काजोल की छोटी बहन तनीषा ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘हैप्पी बर्थडे बहना। हमारा प्री बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ वहीं काजोल ने अपने प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘हम तीनों (काजल, तनुजा, तनीषा) फिट होने का प्रयास कर रहे हैं। इस शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए थैंक यू टीजी। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।’

वैसे बुधवार शाम को काजोल को उनकी बेटी न्यासा के साथ भी सलून में देखा गया। इस दौरान दोनों साथ में बड़ी ही खूबसूरत नजर आ रही थी। काजोल सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस समय काजोल का कमेन्ट सेक्शन बधाई संदेशों से भरा पड़ा है। आम जनता से लेकर बड़े बड़े सेलिब्रिटीज तक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


काजोल इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। खासकर शादी के बाद से उनका फिल्मों में आना कम हो गया था। वैसे वे बीच में कई बार कम बैक करने की कोशिश भी कर चुकी हैं। काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्में की हैं। काजोल के 1992 में ‘बेखुदी’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके बाद वे शाहरुख खान के साथ ‘बाजीगर’ फिल्म में नजर आई। ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में काजोल के काम को पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, गुप्त, करण अर्जुन, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी कई हिट फिल्में दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


वहीं काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की बात करें तो वह भी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्हें अपनी बहन काजोल जैसी बॉलीवुड में सफलता नहीं मिल पाई है। वे गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन लगभग सभी फिल्में फ्लॉप ही रही। उन्हें बिग बॉस में भी देखा गया था। यहां उनका अरमान कोहली के साथ लव अफेयर हुआ था। काजोल और तनीषा एक दूसरे के बेहद करीब हैं। वे बहनें होने के साथ साथ अच्छे दोस्त भी हैं।

Back to top button