राशिफल

Rashifal 5 August: आज 6 राशियों के भाग्य में होगा चमत्कारिक बदलाव, करियर में मिलेगी अपार सफलता

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि गुरुवार 5 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 5 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यापार में उन्नति की संभावना रहेगी। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कारोबार-नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। आज सामने आयी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। युवा वर्ग को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें, वरना खामियाजा भुगतना पड सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से सफलता की नई बुलंदियों को प्राप्त करंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। बाहरी चकाचौंध आपको लक्ष्य से विचलित कर सकती है। किए हुए कार्य का उचित श्रेय मिलेगा। आपका चिड़चिड़ा स्वभाव और खुद को ज्यादा प्यार करना आपके प्रियजनो को दुख पहुंचा सकता हैं। आज आप समाज, मित्र और परिवार में अलग स्थान बना सकते हैं। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।

Laxmi maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं‌। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। काम के बारे में निर्णय लेते समय अपनी दिलचस्पी का भी ध्यान रखें। जो अवसर आपको आगे भी फायदा दे, उसी का चुनाव करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद में न पड़ें। भूमि, भवन के काम बनेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके कुटुंब में प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आज साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त करेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। विचार में स्थिरता ही आपको नई दिशा देगी। जिस लक्ष्य की प्राप्ति का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, उसका मार्ग नजर आएगा। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। घर परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सम्पत्‍ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आयेगी। शत्रुओं व विवादों से मुक्ति मिलेगी। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। नए विचार नई योजनाओं को लेकर पूरे उत्साह के साथ नए कार्य की शुरुआत करें। बेहतर होगा कि विवाद की बातों को अधिक तूल न दें और सब कुछ समय पर छोड़ दें। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर का तनाव आज आपकी सेहत खराब कर सकता है। नवीन योजनाओं से लाभ होगा। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का बढ़िया ऑफर आ सकता है। मित्रों से अच्छा भाईचारा रहेगा। आज महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आज मन प्रसन्न होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न करेंगे। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने किसी प्रकार के फैसले अपने परिवार पर ना थोपें। पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और बॉस के साथ आपका तालमेल सही बैठेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में सेवा करने का मौका मिल सकता है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रेम प्रसंगों के लिए समय श्रेष्ठ है। लोक कल्याण के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आज काम करने का तरीका सही रहा तो आपको कामयाबी हासिल करन से कोई नहीं रोक पायेगा। इस राशि के जो लोग जौहरी हैं आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। आज भौतिक सुख समृद्धि में बढ़त होगी और परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्‍य बैठाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

आपने Rashifal 5 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस वजह से शनिदेव की नजर से नहीं बच पाता है कोई, ब्रह्मपुराण में है कथा का वर्णन

Back to top button