बॉलीवुड

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने सुनाई अपनी आपबीती, कहा-हनीमून पर होटल के बंद कमरे में …

‘यो यो हनी सिंह’ के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है। हनी की पत्नी ने इनपर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने लिए इंसाफ की मांग की है। हनी की पत्नी शालिनी तलवार के अनुसार शादी के बाद से ही हनी उन्हें काफी मारा करते थे और उनके साथ गलत व्यवहार किया करते थे। ये कई सालों से ये सब सहन कर रही थी।

कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने बताया कि कई सालों से हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  जिसके बाद 14 मार्च 2010 को हमने घर वालों की मर्जी से सगाई की। वहीं 23 जनवरी 2011 को सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में हमारी शादी हुई।

honey

पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में कहा कि शादी के बाद जब हम हनीमून पर गए। तो हनी सिंह बदल गया। एक जानकार जीत कलसी ने हनी सिंह और मुझे मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था। जब हम दोनों मॉरीशस पहुंचे तो सब कुछ बदल गया। हनी सिंह का व्यवहार पहले जैसा नहीं था। वो ज्यादातर चुप और शांत रहने लगा।

honey

नहीं करना चाहता था शादी

honey singh wife

honey singh wife

honey singh wife

जब हनी के व्यवहार के बारे में मैंने उनसे पूछा। तो हनी सिंह आगबबूला हो गया और मेरे को बेड पर धक्का दे दिया। हनी सिंह ने चिलाकर कहा कि यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती। तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था। लेकिन मैंने तुमसे वादा किया था। इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी।

honey singh

शालिनी तलवार के अनुसार हनी सिंह अगले दस से बारह घंटे तक कमरे में वापस नहीं आया। जब वो वापस आया तो शालिनी ने उससे हनीमून के दौरान होटल के कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा। तो हनी सिंह ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

honey singh

याचिका में शालिनी तलवार ने बताया कि बहुत ज्यादा फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ संबंध भी बनाए थे। वो हमेशा अपनी शादी को लोगों से छुपाता था। अपने शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था। उसने सगाई पर पहनाई गई अंगूठी भी उतार दी थी।

28 अगस्त तक मांगा है जवाब

शालिनी सिंह की याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। इन्हें 28 अगस्त तक पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर जवाब देने को कहा गया है। इस मामले पर अभी तक हनी सिंह की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

आपको बता दें कि हनी ने कई सालों तक अपनी शादी को छुपाकर रखा था। साल 2014 में रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में हनी ने अपनी शादी का खुलासा किया था और अपनी पत्नी शालिनी को लेकर मीडिया के सामने आए थे। वहीं अब शादी के 10 साल बाद इनका रिश्ता खत्म होने की कगार में है।

Back to top button