राजनीति

पूर्व मंत्री की बीवी बोली- मेरा पति हैवान है, कपड़े की तरह लड़कियां बदलता है, 6 शादी कर चुका है

‘मेरा पति इंसान के नाम पर कलंक है। वह हैवान है। कपड़ों की तरह लड़कियां बदलता है। जिस धर्म की लड़की उसे पसंद आती है उस धर्म का चोला ओढ़ लेता है।’ यह बयान यूपी के आगरा शहर में रहने वाली नगमा चौधरी का है। नगमा के पति यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके चौधरी बशीर हैं। नगमा उनकी टिरी पत्नी है। 23 जुलाई 2021 को उन्होंने छठी शादी की है। हालांकि इस शादी की जानकारी उनकी तीसरी बीवी नगमा को नहीं थी।

दरअसल समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री इस समय विवादों से घिरे हुए हैं। उनकी तीसरी पत्नी नगमा चौधरी ने आगरा के पुलिस थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही उसने अपने पति की कई शर्मनाक हरकतों को उजागर किया है। गौरतलब है कि इसके पहले बशीर के खिलाफ आप्राकृतिक यौनाचार और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर केस भी दर्ज हो चुके हैं।

नगमा ने पुलिस को बताया कि जब उसका पति चोरी छिपे छठी शादी करने जा रहा था तो वह उसे रोकने वहां जा पहुंची। लेकिन उसने सबके सामने तीन तलाक कहकर मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे वहां से भगा दिया। उसने शाइस्ता नाम की लड़की से छठी शादी रचाई है। वह इंसानों के नाम पर कलंक है। उसकी हरकतें हैवानों जैसी है। वह कई लड़कियों की लाइफ तबाह कर चुका है। कपड़ों की तरह पत्नियाँ बदलता है। महिलाएं उसके लिए सिर्फ एक मशीन है।

चौधरी बशीर 2003 में सलेमपुर विधानसभा से विधायक रह चुकीं गजाला से लव मैरिज भी कर चुके हैं। उनकी तीसरी बीवी नगमा का यह भी आरोप है कि बशीर काम के अनुसार अपना रूप बदलता है। उसे जिस धर्म की लड़की पसंद आती है वह उसमें ढल जाता है। वह हिंदू धर्म की लड़कियों से भी शादी कर चुका है। मेरे पास उसकी ऐसी तस्वीरें भी है जिसमें वह जय माता दी की चुनरी बांधे दिखाई दे रहा है। तब उसने आगरा के एक मशहूर ज्‍वैलर की बेटी से शादी रचाई थी। एक अन्य तस्वीर में उसके माथे पर टीका दिख रहा है। जब मेरी उससे शादी हुई तब मुझे भी पता नहीं था कि मैं उसकी तीसरी बीवी हूं।

नगमा और बशीर ने 11 नवम्बर 2012 को शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बेटे भी हैं। नगमा का आरोप है कि शादी को एक साल ही हुआ था कि पति और ननद उसके साथ उत्पीड़न करते थे। इससे तंग आकर नगमा ने बशीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की थी जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

नगमा की शिकायत पर एसएसपी मुनिराज ने आदेश दिए हैं कि जल्द से जल्द केस दर्ज किया जाए। उधर चौधरी बशीर का कहना है कि मैंने नगमा से सभी रिश्ते पहले ही समाप्त कर लिए थे। वह मुझे बदनाम कर पहले जेल भी पहुंचा चुकी है। अभी वह ये सब ड्रामा राजनीतिक लोगों की बातों में आकर मुझे फंसाने के लिए कर रही है।

नगमा ने ये भी बताया कि पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे धमकियाँ भी मिल रही है। उनका कहना है कि तीन तलाक पर कानून बन चुका है जिसमे पति की गिरफ़्तारी का प्रावधान है। ऐसे में चौधरी बशीर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Back to top button