दिलचस्प

शादी का भारी-भरकम जोड़ा पहन दुल्हन ने लगाए पुश-अप्स, Video देख लोग हुए हैरान

शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर धूम मचाते रहते हैं। कभी कभी तो ये इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें देख हम भी हैरान रह जाते हैं। किसी भी शादी में दुल्हन सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहती है। शादी में आए सभी मेहमान दुल्हन को बड़े ध्यान से देखते हैं। दुल्हन को लेकर भी समाज ने मन में कुछ धारणाएं बना रखी है। जैसे दुल्हन अपनी शादी में सीधी और शर्मीली रहेगी, ज्यादा कुछ एक्टिविटी नहीं करेगी। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। दुल्हन अपने लुक और एक्ट को लेकर अलग अलग प्रयोग कर रही हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर पुश-अप लगाती नजर आ रही है। पुश-अप लगाना व्यायाम करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आप फिट रहते हैं। आपके शरीर की कैलेरी बर्न होती है। आजकल लड़के और लड़की दोनों ही पुश-अप करते हैं। लड़कियां भी अब फिटनेस के मामले में लड़कों को टक्कर देती हैं।

bride-did-pushups-in-her-marriage

आप ने भी सोशल मीडिया पर लड़कियों को पुश अप लगाते कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी किसी दुल्हन को शादी के जोड़े में पुश अप लगाते देखा है? यकीनन ऐसा नजारा आप ने पहले कभी नहीं देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पुश अप लगाती एक दुल्हन हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस दुल्हन के शानदार पुश अप्स देख लोग भी हैरान है।

दुल्हन को इस तरह पुश अप लगाते देख यही लगता है कि उसे एक्सरसाइज को लेकर बड़ा क्रेज है। शायद वह फिटनेस की दीवानी है और डेली जिम भी जाती होगी। शादी की वजह से उसे जिम जाने का मौका नहीं मिला होगा और इसलिए उसने पुश-अप्स लगाना शुरू कर दिए। दुल्हन ने शादी वाले दिन भी अपना फिटनेस रूटीन नहीं छोड़ा। ये एक तारीफ वाली बात है। सोशल मीडिया पर लोग भी दुल्हन की तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं।

bride-did-pushups-in-her-marriage

दिलचस्प बात ये होती है कि दुल्हन अपनी शादी के भारीभरकम लहंगे में ही पुश अप्स लगाने लगती है। आमतौर पर लहंगा एक ऐसा परिधान है जिसे संभालना बहुत मुश्किल होता है। फिर शादी का लहंगा तो और भी हेवी होता है। इसे शादियों में संभालने में दुल्हन को अक्सर दिक्कत जाती है। लेकिन इस वायरल वीडियो में तो लड़की ने दुल्हन के फूल जोड़े में ही पुश अप्स लगा डाले। ये अपने आप में हैरान करने वाला है।

पुश अप्स करती इस दुल्हन को देख लोग कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘ये लड़की अपनी फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर है।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘किसी दुल्हन को ऐसे एक्सरसाइज करते हुए मैंने पहली बार देखा है।’ फिर एक कमेन्ट आता है कि ‘ये लड़की अपनी शादी वाले जिम भी पुश अप्स लगा रही है और एक मैं हूं जो जिम की मेंबरशिप होने के बावजूद कई हफ्तों से नहीं गया हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aana arora (@aan4490)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को आना अरोड़ा नाम की यूजर ने साझा किया है। इसे अभी तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Back to top button