दिलचस्प

दिल्ली की बेहद खूबसूरत लेडी डॉन ‘रिवाल्वर रानी ‘की पूरी कहानी, जिससे रचाई शादी वह मारा गया

सेक्स रैकेट के लिए कुख्यात लेडी डॉन सोनू पंजाबन एक बार फिर इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। जानकारी के मुताबिक, सोनू पंजाबन ने आत्महत्या की कोशिश की है फिलहाल वह खतरे से बाहर है। कहा जा रहा है कि, दिल्ली द्वारका कोट द्वारा दोषी ठहराने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बता दें, सोनू पंजाबन एक ऐसी महिला है जिसने न जाने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। 

sonu panjaban

सोनू पंजाबन मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है जिसका असली नाम गीता अरोड़ा है। गीता अरोड़ा के पिता रोजगार के लिए दिल्ली आए थे और वह ऑटो रिक्शा चलाते थे, वही गीता अरोड़ा ने 10 पास करके ब्यूटी पार्लर खोल लिया था। गीता अरोड़ा बहुत ही फर्राटेदार इंग्लिश बोलना जानती है। 

sonu panjaban

कहा जाता है कि, सोनू पंजाबन के पिता ओम प्रकाश अरोड़ा पाकिस्तान से आए हुए थे जो हरियाणा के रोहतक में आकर बसे थे। लेकिन सही आमदनी नहीं होने की वजह से वह कुछ समय बाद दिल्ली आए और ऑटोरिक्शा चलाकर परिवार चलाने लगे। सोनू कब देह व्यापार की धंधे की मुखिया बन उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं थी। हालांकि कई लोगों का कहना है कि, एक उम्र के बाद पिता ने सोनू पंजाबन को टोकना छोड़ दिया था। 

sonu panjaban

रिपोर्ट की माने तो एक मर्डर केस में नाम आने के बाद गीता अरोड़ा ने हरियाणा के नामी गैंगस्टर विजय से प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि, गैंगस्टर विजय उत्तर प्रदेश के खूंखार हिस्ट्रीशीटर श्री प्रकाश शुल्का का करीबी आदमी था जिसका 1998 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनकाउंटर कर दिया गया था। वहीं कुछ समय बाद विजय को एसटीएफ ने हापुड़ में मार दिया था। विजय की मौत के बाद गीता अरोड़ा ने दीपक नाम के एक अपराधी से शादी की लेकिन साल 2003 में असम पुलिस ने दीपक को भी मार गिराया।

sonu panjaban

इसके बाद ही गीता ने दीपक के ही भाई हेमंत से शादी रचा ली और जिसके बाद से ही गीता सोनू पंजाबन के नाम से पहचानी जाने लगी, लेकिन साल 2006 में हेमंत का भी एनकाउंटर हो गया। हेमंत के बाद सोनू पंजाबन उसके दोस्त अशोक बंटी के प्रेम में पड़ गई इतना ही नहीं बल्कि अशोक में ही सोनू पंजाबन को देह व्यापार की योजना बताई थी। लेकिन कुछ समय के बाद ही अशोक का भी एनकाउंटर हो गया। इसी दौरान सोनू पंजाबन ने अपने धंधे को काफी बड़ा कर लिया था और अकेले ही धंधे की कमान संभाली और न जाने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। 

sonu panjaban

कहा जाता है कि, देह व्यापार का धंधा चलाने वाली सोनू पंजाबन ने हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के नाक में भी दम कर रखा था। यही वजह है कि, सोनू पंजाबन को दिल्ली की लेडी डॉन के नाम से जाना जाने लगा। फिलहाल सोनू पंजाबन देह व्यापार के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है और उसने जेल के अंदर ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Back to top button