बॉलीवुड

नए घर में शिफ्ट हुई फैमिली को दीवार पर मिला अनोखा संदेश, जानिये क्या लिखा था दीवार पर

एक घर में शिफ्ट हुए परिवार को दीवार पर खास संदेश लिखा हुआ मिला। जिसको पढ़कर ये परिवार हैरान रहे गया। इन लोगों ने ये संदेश सोशल मीडिया साइट पर भी डाला और उस व्यक्ति की तलाश करने लग गए। जिसके द्वारा ये संदेश दीवार पर लिखा गया था। खबर के अनुसार इंग्लैंड के लंकाशायर में जनवरी महीने में एक परिवार नए घर में शिफ्ट हुआ था। इस घर के कमरे में पुराने मालिक द्वारा एक संदेश लिखा गया था। जो कि काफी अजीब था। इस संदेश को पढ़कर ये दंग रहे गए। क्योंकि उसमें टाइम ट्रैवल का जिक्र किया गया था।

दीवार पर अजीब संदेश मिलने के बाद इन लोगों ने इसकी फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद ये वायरल हो गई। इन्होंने जब जांच की तो पाया कि साल 1975 में घर के तत्‍कालीन मालिक द्वारा ये संदेश लिखा गया था। द सन में छपी इस खबर के अनुसार कुछ समय पहले कार्ल अपनी बेटी के कमरे में वॉलपेपर फाड़ रहे थे। तभी उन्‍हें वॉलपेपर और पेंट की परतों के नीचे एक संदेश नजर आया। जो कि 46 साल पहले लिखा गया था।

क्या लिखा था दीवार पर

46 साल पहले लिखे गए इस मैसेज में कहा गया था कि, ‘मैं यहां हूं और तुम वहां हो। समय ने हमें अलग कर दिया है। क्‍या ये भविष्य है? या मैं अतीत हूं? इसका एक ही उत्तर है – तुम मेरा भविष्य हो, मैं तुम्हारा अतीत हूं। मैं तुम्हारे शुभ दिन की कामना करती हूं। इस संदेश को एलीन वाल्म्सली नाम की लड़की ने लिखा था। इस संदेश को लिखने के बाद एलीन वाल्म्सली ने अपने साइन भी कर रखे थे और नीचे डेट भी लिखी थी।

कार्ल ने बताया कि मेरी बेटी ने पहली बार इस मैसेज का कुछ हिस्‍सा देखा और फिर हमने जब वॉलपेपर हटाना शुरू किया तो पूरा मैसेज सामने आ गया। हमने इसकी फोटो ली और फेसबुक पर पोस्‍ट की। परिवार को ये संदेश इतना पसंद आया कि हमने एलीन को खोजना शुरू कर दिया।

कार्ल के परिवार ने एलीन की खूब खोज की। वहीं फेसबुक पर पोस्‍ट करने के बाद कार्ल से एलीन के एक फैमिली फ्रेंड ने संपर्क किया। उन्‍होंने वाल्म्सली नाम को पहचान लिया था। जिसके बाद इन लोगों को एलीन के पता मिल गया। इन्होंने फौरन एलीन से संपर्क किया।

एलीन से जब इन्होंने संदेश का जिक्र किया। तो एलीन ने बताया कि उनके द्वारा ये संदेश 15 साल की उम्र में लिखा गया था। एलीन इन्हें बताया कि मुझे बहुत खुशी है उन्होंने इसे खोज लिया। मैंने इसे 14 या 15 साल की उम्र में लिखा था। उस समय मेरे बेडरूम की सजावट की जा रही थी और मैं समय यात्रा के बारे में सोच रही थी। तभी मैंने यह लिखा था। एलीन के अनुसार जब वो 4 साल की उम्र की थी। तब अपने भाई-बहन और पैरेंट्स के साथ इस घर में रहने के लिए आईं थीं। 18 साल की होने पर वो यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए ब्राइटन चली गईं और फिर अपने बचपन के इस घर में कभी नहीं लौट पाईं।

Back to top button