अध्यात्म

सपनों का रहस्य : सपने में झंडा या पानी की भरी टंकी दिख जाए तो इस का क्या मतलब होता है

सपना हर किसी को आता है। ये सपने भी बड़े अजीब होते हैं। इसमें कब क्या दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन सपनों को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं और परंपराएं हैं। लोग इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। स्वप्न ज्योतिष में तो हर सपने का अलग एक मतलब निकाला गया है। इसके अनुसार आपको दिखने वाले सपने शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकते हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज का सपना देख रहे हैं।

स्वप्न शास्त्र में तो हर अक्षर से शुरू होने वाले सपनों का जिक्र किया गया है। ऐसे में आज हम आपको झ और ट अक्षर से शुरू होने वाले सपनों का मतलब बताने जा रहे हैं। यदि आपको भी इनमें से कोई सपना आता है तो आप इसके परिणाम के बारे में झटपट जान सकते हैं।

‘झ’ अक्षर से शुरू होने वाले सपने

झगड़ा देखना: यदि आप सपने में किसी का झगड़ा होते देखे, या खुद को किसी से झगड़ते हुए देखे तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। इस समाचार को सुनकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

झरना देखना: यदि आपको सपने में झरना दिख जाए तो ये शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता है। ये चीज इस बात पर निर्भर करती है कि आप ठंडे पानी का झरना देख रहे हैं या गरम पानी का। दरअसल ठंडे पानी के झरने का सपना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके साथ जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है, वहीं गरम पानी के झरने को अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर कोई सदस्य बीमार होने वाला है।

झंडा देखना: सपने में झंडा देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। यह झंडे के कलर और टाइप पर निर्भर करता है। जैसे सफेद या मंदिर का झंडा देखना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। वहीं हर झंडे को देखने का मतलब है यात्रा में कष्ट होगा। वहीं पीले रंग का झंडा देखना मतलब घर में कोई बीमारी आने वाली है।

झाडू लगाना: यदि आप सपने में किसी को झाड़ू लगाते हुए देख लें तो ये अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके घर चोरी होने वाली है। इसलिए सावधान रहे।

झुनझुना देखना: सपने में झुनझुना देखना शुभ होता है। इसका मतलब है परिवार में खुशी आने वाली है।

‘ट’ अक्षर से शुरू होने वाले सपने

dream

टंकी देखना: सपने में खाली टंकी देखना शुभ माना जाता है जबकि भारी हुई टंकी देखना अशुभ घटना का संकेत होता है।

टाई देखना: सपने में सफेद टाई देखना अशुभ होता है, जबकि रंगीन टाई देखना शुभ होता है।

टेलिफोन करना: सपने में टेलीफोन पर बात करते हुए देखने कायार्थ है आपके दोस्तों की संख्या बढ़ने वाली है।

टोकरी देखना: सपने में खाली टोकनी देखना शुभ घटना का संकेत होता है। वहीं भारी हुई टोकनी देखना अशुभ घटना का संकेत होता है।

टोपी देखना: सपने में यदि आप टोपी उतरते हुए देखें तो ये सम्मान और प्रतिष्ठा के बढ़ने का संकेत है, वहीं टॉप को सिर पर रखते हुए देखने का अर्थ है आपका अपमान होने वाला है।

Back to top button