अध्यात्म

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर, उठाना होगा खूब कष्ट

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। ये ग्रहण कई राशियों के लिए अशुभ साबित होने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि आप सावधान रहें। दरअसल इस साल कुल 4 ग्रहण लग रहे हैं। जिनमें से दो ग्रहण लग चुका हैं, जबकि दो बाकी हैं। साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण नवंबर महीने में देखने को मिलेगा। जबकि दिसंबर महीने में अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। नवंबर महीने में लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ साबित नहीं होने वाला है।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगेगा, जो कि भारतीय समयानुसार 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और  शाम 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ये चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। जो भारत में नहीं दिखाई देगा। यही कारण है कि इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

दरअसल ग्रहण शुरू होने से 09 घंटे पूर्व ही सूतक काल आरंभ होता है। सूतक काल से लेकर ग्रहण खत्म होने तक, कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। साथ ही इस दौरान खाना भी नहीं खाया जाता है। जबकि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सोने की मनाही होती है।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

chandra grahan

हिंदू कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत को स्वरभानु राक्षस ने धोखे से पी लिया था। इस बात की सूचना सूर्य और चंद्रमा ने भगवान विष्णु को दी थी। जैसे ही ये बात विष्णु जी को पता चली उन्हें गुस्सा आ गया और इन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु राक्षस का सिर धड़ से अलग कर दिया। लेकिन, अमृत की कुछ बूंदे तब तक उसके गले से नीचे उतर चुकी थी। जिसके कारण वो अमर हो गया था।

स्वरभानु राक्षस के सिर वाले हिस्से को राहु का नाम दिया गया। जबकि धड़ वाला हिस्सा केतु के नाम से जाना जाने लगा। क्योंकि सूर्य और चंद्रमा ने इसकी जानकारी भगवान विष्णु को दी थी। ऐसे में राहु और केतु बार-बार अलग-अलग समय में सूर्य और चंद्रमा को ग्रहण लगाते हैं। कहा जाता है कि जिस समय चंद्रमा और सूर्य ग्रहण लगता है। उस समय वातावरण में नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं।

चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

वृष राशि

brush rashi

ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने वाला है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। ग्रहण के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें। क्रोध से दूर रहें और सोच समझकर ही फैसले लें। दरअसल राहु का वृष राशि में गोचर होने से वाणी पर लगाम नहीं रहती है और ऐसे होने से  भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहण के कारण दिमाग पर ज्यादा असर पड़ सकता है और तनाव हो सकता है। जो कि सेहत के लिए सही नहीं होता है। कोशिश करें की तनाव से दूर ही रहें। साथ में ही इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधनी भी बरतें।

वृश्चिक राशि

scorpio

केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के लोग भी सावधान रहें और निवेश करने से बचें। किसी भी प्रकार का अवैध कार्य न करें। फिजूल खर्च से बचें और गलत संगत से दूर रहने की कोशिश करें। इस दौरान नशा न करें और परिवार के लोगों के साथ किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से भी बचें।  कोशिश करें की अपना मन धार्मिक कार्यों पर लगाएं और मन में आ रहे गलत ख्यालों को नियंत्रण में रखें।

Back to top button