समाचार

पत्नी ने फेसबुक पर किया देवर से प्यार का इजहार, तो पति ने इस तरह से लिया दोनों से बदला

झारखंड के गिरिडीह में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भाई से करवा दी। इतना ही नहीं शादी करवाने के बाद इनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी। वहीं जब लोगों को इस शादी के बारे में पता चला। तो हर कोई हैरान रहे गया और पति से ऐसा करने की वजह पूछने लगा।

ये मामला गिरिडीह जिले में तिसरी प्रखंड के लचकन गांव का है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद एक शख्स की पत्नी को अपने देवर से प्यार हो गया। जिसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी का हाथ अपने भाई के हाथ में थमा दिया।

इस तरह से पता चला अफेयर का

कुछ साल पहले ही तिसरी प्रखंड के लचकन गांव में रहने वाले एक शख्स की शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सही चल रहा था और इनको दो बच्चे भी हुए। वहीं काम के चलते शख्स और उसका भाई गुजरात के सूरत में रहते थे। जबकि बच्चे मां के साथ गांव में। इसी बीच पति को सूचना मिली की उसकी पत्नी गुजरात के लिए रवाना हो गई है। जिसके बाद पति अपने घर पर पत्नी का इंतजार करता रहा। लेकिन वो नहीं आई और सीधा देवर के घर चले गई। जो कि सूरत में ही रहता था।

सूरत पहुंचने के बाद महिला अपने देवर के साथ रहने लगी। इतना ही नहीं इन्होंने अपनी कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड की। जिसे देखकर पति को इनके अफेयर के बारे में पता चला। वहीं ये तस्वीर देखने के बाद पति इनके घर पहुंच गया। जहां पर उसने इनसे बात की। बात करने पर पता चला कि ये दोनों एक दूसरे से कई सालों से प्यार करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं।

victim woman

महिला ने अपने पति को बताया कि शादी के बाद ही उसे देवर से प्यार हुआ और वो उसके बिना नहीं रह सकती है। देवर ने भी अपनी भाभी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इन दोनों की प्रेम कहानी सुनने के बाद पति ने इनकी शादी करवाने का फैसला लिया। इसके बाद खुद पति ने अपनी पत्नी और भाई की शादी करा दी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दीं।

महिला के पति ने कहा कि शादी के बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी गांव में रिश्ते के मेरे भाई को पसंद करती थी। जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने दोनों के बीच न आने का फैसला किया और उनकी शादी करा दी।

Back to top button