बॉलीवुड

खाने के बड़े शौकीन थे मोहम्‍मद रफी, लाइव शो छोड़ खाने के लिए चले गए थे लंदन, बहू ने की थी मदद

मोहम्‍मद रफी को उनकी अभूतपूर्व गायिकी के लिए जाना जाता है। लोग रफी साहब के गाने सुनना आज भी पसंद करते हैं। वे एक अच्छे गायक होने के साथ साथ शानदार इंसान और खाने पीने के शौकीन भी थे। उनके जानने वाले बताते हैं कि उन्हें खाना और खिलाना दोनों ही बड़ा पसंद था। वे एक अच्‍छे मेजबान भी थे। संगीतकार खय्याम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे रफी साहब उन्हें और उनकी बीवी जगजीत कौर को घर खाने पर इन्वाइट किया करते थे। वे अपने घर बेहतरीन खान बनवाते थे।

mohammad rafi

रफी साहब के खाने के कई किस्से मशहूर है, इनमें से एक लंदन वाला किस्सा बड़ा फेमस है। तब वे सिर्फ खाना खाने के लिए लंदन चले गए थे। उनका यह दिलचस्प किस्सा बहू यास्‍मीन ने सुनाया था। बात तब की है जब रफी साहब ब्रिटेन के कोविंट्री में एक शो करने गए थे। यह एक लाइव कांसर्ट था। इस दौरान उनकी बहू यास्‍मीन और बेटे खालिद भी उनसे मिलने जा पहुंचे। रफी साहब से मिलने पर वे उन्हें उदास दिखाई दिए। बातचीत से पता चला कि उन्हें यहां का खाना पसंद नहीं आ रहा था। इसलिए उनका मूड ठीक नहीं था।

mohammad rafi

फिर अचानक रफी साहब ने बेटे बहू से पूछा कि यहां से लंदन कितनी दूर है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 3 घंटे लग जाएंगे। फिर रफी साहब ने बहू से पूछा कि क्या तुम एक घंटे में दाल-चावल और चटनी बना सकती हो? इस पर बहू ने कहा हां डैडी। बस फिर क्या था रफी साहब बहू बेटे को लेकर सीधा लंदन चले गए। उन्होंने कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना, हम शाम को शो से पहले 7 बजे तक आ जाएंगे। रफी साहब के इस प्लान ने बहू बेटे को हैरान कर दिया हालांकि वे इसके लिए मान भी गए।

mohammad rafi

दरअसल लंदन में रफी साहब का घर भी था इसलिए उन्हें वहाँ जाकर खाना बनाकर, खाकर वापस आने में कोई दिक्कत नहीं थी। वे लोग जैसे ही लंदन वाले घर पहुंचे तो बहू यास्‍मीन ने फटाफट दाल चावल और चटनी बना दी। इसके साथ उन्होंने प्‍याज और टमाटर का सलाद भी रेडी किया। रफी साहब ने बड़े चाव के साथ अपना देसी खाना खाया और उनका मूड झकास हो गया। उन्होंने भोजन के लिए बहू यासमीन को ढेर सारी दुआएं देते हुए शुक्रिया कहा।

mohammad rafi

घर का भोजन करने के बाद रफी साहब के चेहरे पर सुलभ संतुष्टि के भाव थे। उन्हें देख ऐसा लगा मानो किसी बच्चे को उसकी पसंद की चीज या खिलौना मिल गया हो। जैसे बच्चे इसे पाकर चाहक उठते हैं ठीक वैसे ही रफी साहब भी पसंद का भोजन कर खिल उठे। खाने के बाद तीनों कोविंट्री शो के लिए निकल गए। वहाँ पहुंचते ही लोगों ने रफी साहब से पूछा कि आप कहां चले गए थे, हम सभी आपको ढूंढ रहे थे। इस पर रफी साहब मंद मंद मुस्कुराए और कहा कि हम खाना खाने लंदन गए थे। उनकी ये बात सुन वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उन्हें भी रफी साहब के चेहरे पर पूर्ण संतुष्टि के भाव नजर आ रहे थे।

इस दिलचस्प किस्से को You Tuber यू-ट्यूबर रेट्रो शाहवेज Retro Shavez ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

Back to top button