अध्यात्म

सावन में शनिवार को करें ये 5 उपाय, दूर हो जाएगा शनि दोष

सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में इसे बहुत अहम महिना भी माना जाता है। खासकर शिव भक्तों के लिए सावन का महिना बड़ा खास होता है। इस माह में लोग शिवजी को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। कहते हैं कि इस माह शिवजी की पुर्जा अर्चना करने से जीवन की सभी परेशानीयां दूर होती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

sawan shiv puja

सावन माह में शिवजी की पूजा करने का एक और बड़ा फायदा ये होता है कि आप शनिदेव की कुदृष्टि से बच सकते हैं। भगवान शिव शनिदेव को न्याय और कर्मफल के देवता मानते हैं। इसलिए मान्यताओं की माने तो जो लोग भगवान शिव के भक्त होते हैं, उनके ऊपर शनिदेव अपनी कुदृष्टि नहीं डालते हैं। इसलिए यदि आपके जीवन में दुख और परेशानियां अधिक है तो आप सावन मास में शिवजी के कुछ खास उपाय कर शनि के दोष से बच सकते हैं। यह उपाय आपको सावन महीने में शनिवार के दिन करना है।

सावन में ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

Shani dev

1. सावन माह में शनिवार के दिन शाम को स्नान कर नीले या सफेद कपड़े पहन लें। अब एक तांबे का लोटा लें और उसमें काले तिल के कुछ दाने डाल दें। अब इससे शिवलिंग का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होंगे। एक बार भोलेनाथ खुश हो जाएं तो शनि देव भी आपके ऊपर से अपनी बुरी दशा हटा लेंगे। अर्थात आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

pipal

2. सावन के महीने में हर शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिपक प्रज्वलित करें। इसके साथ ही जल में तिल मिलाकर वृक्ष को पानी दें। यदि इसी वृक्ष के नीचे शिवलिंग हो तो उसका भी इसी जल से अभिषेक करें। ये उपार कर आप शनिदेव के बड़े से बड़े प्रकोप से भी बच सकते हैं। मुसीबत आपको छू भी नहीं पाएगी।

shiv ling puja

3. मान्यताओं के अनुसार शनिदेव स्वयं शिवजी की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में यदि आप सावन माह में शिवजी के साथ साथ शनिदेव की पूजा पाठ भी करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। शनि देव आपको शनि दोष से दूर ही रखेंगे। आपके जीवन से दुख गायब हो जाएगा और सुख प्रवेश कर जाएगा। ध्यान रहे आप जीतने मन और श्रद्धा से शिवजी को सावन में पूजते हैं ठीक वैसे ही शनि देव की आराधना भी करें। तभी इसका लाभ मिलेगा।

rudraksh

4. सावन के हर शनिवार स्नान कर हाथ में रुद्राक्ष की माला थाम लें। रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रिय होता है। इसलिए रुद्राक्ष की माला से शनिदेव के मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है। खासकर यदि इसे सावन के महीने में किया जाए तो शनि दोष से तुरंत मुक्ति मिल जाती है। आपके रुके हुए काम बनने लगते हैं। किस्मत आपका साथ देने लगती है। दुर्भाग्य आप से दूर ही रहता है।

deepak

5. पूजा घर में प्रत्येक शनिवार को शिवजी को घी का जबकि शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक लगाएं। अब सच्चे मन से दोनों देवताओं का ध्यान करते हुए उन्हें अपनी समस्या बताएं। जल्द ही आप पाएंगे कि आपके दुखों का अंत हो जाएगा। साथ ही आप शनि दोष से भी मुक्त हो जाएंगे।

Back to top button