दिलचस्प

सुहागरात का बेड देखकर दुल्हन ने पूछा ऐसा सवाल, देखकर लटक गया दूल्हे का मुंह, देखें Video

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की भरमार रहती है। यहाँ हमे कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ हमे भावुक कर देते हैं कुछ बड़े हंसाते हैं। अपनी शादी को लेकर दुल्हन के बड़े अरमान रहते हैं। वह अपनी शादी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं चाहती है। उसकी यही इच्छा होती है कि शादी बहुत अच्छे से हो। ऐसे में शादी के डेकोरेशन से लेकर खाने पीने तक हर चीज अच्छी रखने की कोशिश की जाती है।

bride-funny-reaction-on-decorated-bed

शादी के बाद लड़की अपने ससुराल जाती है। इस ससुराल को लेकर भी लड़की के मन में कई तरह के सवाल मंडराते रहते हैं। जैसे ससुराल में उसे अच्छा लगेगा या नहीं, वहाँ लोग कैसे होंगे, वे उसे पसंद करेंगे या नहीं। आमतौर पर ससुराल वाले अपनी नई बहूरानी का स्वागत फूलों और आरती से करते हैं। फिर इसके बाद जब सुहागरात की बात आती है तो भी दूल्हे और दुल्हन के कमरे को फूल और लाइटिंग से सजाया जाता है।

दूल्हा भी अपनी सुहागरात को स्पेशल बनाना चाहता है। इसके लिए वह अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए बेड को खूबसूरत अंदाज से सजाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दूल्हे ने भी ऐसा ही कुछ किया था। उसने अपने बेडरूम को फूलों से ढक दिया और बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया। इसके बाद उसने दुल्हन को सरप्राइज देने की सोची। फिर जब दुल्हन कमरे में आई और अपना सजा हुआ बेड देखकर हैरान रह गई। दूल्हे को लगा उसकी मेहनत रंग लाई और उसने दुल्हन को खुश कर दिया।

bride-funny-reaction-on-decorated-bed

लेकिन तभी दुल्हन एक ऐसा सवाल पूछ लेती है कि दूल्हे का मुंह लटक जाता है। उसे यकीन नहीं होता कि दुल्हन ऐसा कैसे कर सकती है। उसके मन में चलने लगता है कि मेरी मेहनत पर सारा पानी फिर गया। दरअसल दुल्हन दूल्हे की इस मेहनत की तारीफ करने की बजाय पूछती है कि ‘हम सोएंगे कहां?’ बेड पर फूलों बिछे होते हैं, शायद इसलिए दुल्हन ने ये सवाल पूछा, लेकिन दूल्हा दुल्हन के इस सवाल से दुखी हो जाता है। उसे लगा दुल्हन उसकी इस मेहनत की तारीफ करेगी लेकिन उसे तो सिर्फ सोने की पड़ी है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोगों को ये फनी वीडियो बहुत पसंद भी आ रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी हंसी बंद नहीं हो रही है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘मुझे दूल्हे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।’ वहीं एक ने कहा कि ‘ये इस साल का शादी का सबसे मजेदार विडियो है।’ एक अन्य यूजर कमेन्ट कर लिखता है ‘दुल्हन ने सारा मूड ही खराब कर दिया। बेचारे दूल्हे की मेहनत पर पानी फिर गया।’

देखें वीडियो

वैसे इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आपका क्या रिएक्शन है? आपके हिसाब से दुल्हन ने जो सवाल किया वह उसे पूछना चाहिए था या नहीं? यदि आप मेहनत से कमरा सजाते और आपकी नई नवेली दुल्हन ऐसा सवाल कर देती तो आपका रिएक्शन क्या होता?

Back to top button