बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा को आधी रात को जगा रहा है ‘बचपन का प्यार’, मीम शेयर कर कहा- रात को सोने नहीं देता..

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की इन दिनों नींदे उड़ गई हैं, जिससे ये काफी परेशान हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि कैसे वो रात को सोने की कोशिश करती हैं। लेकिन ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ की वजह से सो नहीं पा रही हैं। दरअसल ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ एक गाना है। जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। जिन लोगों ने भी इस गाने को सुना है। ये उनके दिमाग में चढ़ गया है।

virat kohli and anushka sharma

इसी तरह से अनुष्का शर्मा के मुंह पर भी ये गाना चढ़ गया है और रात को सोते हुए भी वो ये गाना गा रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। अनुष्का ने बताया कि कैसे इस गाने ने उनकी नींद उड़ा रखी है।

Anushka-Sharma

इस पोस्ट में एक शख्स का कार्टून है जो बेड पर सोता नजर आ रहा है। इसपर लिखा गया है- मैं रात को शांति से सोने की कोशिश कर रहा, लेकिन दिमाग में चल रहा- जाने मेरी जानेमन, बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ चल रहा। अनुष्का ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट रीशेयर किया है। इस पोस्ट को वास्तव में बास्केट बॉल प्लेयर और क्रिकेटर इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा सिंह ने शेयर किया है। जिसके बाद इसे अनुष्का ने भी शेयर किया और इस पोस्ट के साथ ढेर सारी लाफ्टर इमोजी का इस्तेमाल किया है।

12 साल के लड़के ने गाया है ये गाना

Jane Meri Janeman Bachpan Ka Pyar

जाने मेरी जानेमन, बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने को 12 साल के एक लड़के ने गाया है। इस गाने को 12 साल के सहदेव दिरदो ने साल 2019 में गाया था। जो कि अब इंस्टा पर वायरल हुआ है। इस गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद और शेयर किया गया है।

Jane Meri Janeman Bachpan Ka Pyar

सहदेव का ये गाना साल 2019 में उनके स्कूल टीचर ने क्लास में रिकॉर्ड किया था। स्कूल में ड्रेस में पूरी डिसीप्लीन के साथ गा रहे सहदेव के इस गाने ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। एक बार जिसने भी ये गाना सुन लिया है। वो इसे गुनगुनाते हुए दिख रहा है।

सिंगर बादशाह को भी आया ये गाना पसंद

badshah

सहदेव द्वारा गाया गया ये गाना सिंगर बादशाह को भी बेहद पसंद आया है। जिसके बाद सहदेव से उन्होंने फोन पर बातचीत की और उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। कहा जा रहा है कि बादशाह, सहदेव के साथ गाना शूट कर सकते हैं।

indian idol

सुकमा का रहने वाला सहदेव इस गाने के चलते इतना फेमस हो गया है कि अब इंडियन आइडल में भी इन्हें बुलाया गया है। शो की क्रिएटिव टीम ने सहदेव से बात की है और जल्द ही उन्हें मुंबई बुलाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव से शो की टीम ने लगभग 15 मिनट तक बात की थी।

जानकारी के मुताबिक, इंडियन आइडल प्रोडक्शन हाउस ने गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे सहदेव से संपर्क किया। पहले कॉल में लगभग 15 मिनट सहदेव से तो वहीं 6 मिनट स्थानीय युवक पिंटू मानिकपुरी से बात की गई। आपको बता दें कि सहदेव के परिवार की आर्थिक स्थित बिल्कुल भी ठीक नहीं है और पिता किसानी कर परिवार का खर्च उठा रहे हैं।

Back to top button