Viral

VIDEO: शादी के बाद दुल्हन छोड़ने लगी दूल्हे के मुंह पर धुआं, लोगों ने संस्कारों की दिलाई याद

एक दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान कुछ ऐसी हरकत की जिसे देखकर हर कोई उसे फटकार लगाने लगा। दुल्हन की ओर से की गई इस हरकत से दूल्हे को भी गुस्सा आ गया। सोशल मीडिया पर जब इस घटना से जुड़ी वीडियो शेयर हुई तो अधिकतर लोगों ने कमेंट करते हुए दुल्हन की क्लास लगाई और उसे संस्कारों की याद दिलाई। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

bride-smoking-during-wedding-video

शादी की सारी रस्में होने के बाद दूल्हे व दुल्हन के लिए खाना लगाया गया। इनके साथ परिवार के लोग भी बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा और उसके मुंह पर धुएं के छल्ले उड़ाने लगी। दूल्हे के मुंह पर धुंआ छोड़ते हुए दुल्हन काफी हंसने लगी। दुल्हन की ये हरकत दूल्हे को भी पंसद नहीं आई और उसने भी दुल्हन को ऐसा न करने को कहा।

इस कारण से निकला मुंह से धुआं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

दुल्हन के मुंह से ये धुआं सिगरेट या धूम्रपान के कारण नहीं निकला। दरअसल खाने में उसने ऐसी कोई चीज खा ली। जिसे खाते ही मुंह से धुआं निकलने लगा। खाना इतना गर्म था की फौरन दुल्हन ने अपना मुंह खोला और धुआं दूल्हे के मुंह पर छोड़ने लगी। दुल्हन को ऐसा करता देख, दूल्हे ने इशारों- इशारों में गुस्सा जाहिर किया और उसे ऐसा न करने को कहा। लेकिन वो हंसने लगी।

bride-smoking-during-wedding-video

वहीं इस दौरान ये पूरा वाक्य कैमरे में कैद हो गया। किसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी और यहां से ये वारयल हो गई। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के कमेंट में कई लोगों की प्रतिक्रिया आई है। जिसमें लोगों ने लिखा है कि दुल्हन को शर्म आनी चाहिए। जबकि कई लोग इस वीडियो को देखकर लड़की को संस्कारों का पाठ पढ़ाने लगे और उसे मर्यादाओं से रहने को कहा। हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो अच्छी लगी और उन्होंने फनी रिएक्शन पोस्ट किए हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। जिनमें दूल्हा और दुल्हन अजीब हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ समय पहले तो दूल्हे की पिटाई की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें अपने बेटे की लव मैरिज से नाराज होकर उसकी मां ने स्टेज पर चढ़ उसे थप्पड़ मार दिया था। मां की हरकत के बाद उन्हें शादी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

Back to top button