अध्यात्म

इन 3 राशियों के जातकों से सदा प्रसन्न रहते हैं भोलेनाथ, नहीं आने देते जीवन में कोई कष्ट

25 जुलाई से सावन माह शुरू हो गया है। इस महीने शिव की पूजा की जाती है और कई लोगों द्वारा व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि शिव की पूजा करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है और भोलेनाथ की कृपा बन जाती है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह काफी भारी होते हैं।

Shiv ji

उन लोगों को सावन के दौरान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। शिव की पूजा करने से ग्रह शांत हो जाते हैं। हालांकि ऐसी तीन राशियां भी हैं। जिनपर शिव की विशेष कृपा होती है। इन राशि के जातकों को हर दुख व परेशानी से शिव जी बचाते हैं। तो आइए जानते हैं कि ये तीन राशियां कौन सी हैं। जिनपर हमेशा भगवान शिव की कृपा रहती है।

मेष राशि

mesh

मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं और इस राशि के लोगों पर भोलनेनाथ की विषय कृपा होती है। इस राशि के जातकों के जीवन में किसी भी तरह की परेशानी शिव जी नहीं आने देते हैं। अगर कोई दुख या कष्ट आ भी जाएं तो उनको जल्द ही खत्म कर देते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस राशि के लोग मात्र शिवलिंग पर जल अर्पित कर उनका आशीवार्द हासिल कर सकते हैं। सोमवार के दिन मेष राशि के जातक मंदिर जाकर शिवलिंग का बस जलाभिषेक कर दें।

मकर राशि

Makar

मकर राशि के जातकों पर भी शिव जी की कृपा होती है। इस राशि के लोगों के जीवन को भोलेनाथ खुशियों से भर देते हैं। इन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। जीवन साथी के मामले में भी इस राशि के लोग बेहद ही भाग्यलशाली निकलते हैं। शिव की कृपा से मकर राशि के लोगों को अच्छा जीवन साथी मिलता है।

शिव पूजा इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातक सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर दें। इसके अलावा महामृत्युंजय का जाप भी करें।

कुंभ राशि

kumbh

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और कुंभ राशि के जातकों को शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। शिव की पूजा करने से शनि का प्रकोप इस राशि के जातकों पर नहीं पड़ता है। शिव की कृपा हमेशा इनपर बरसती है और हर मनचाही चीज मिल जाती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए और ऊं नम: शिवाय का जाप  करना चाहिए।

अन्य राशि के लोग करें ये उपाय बन जाएगी शिव की कृपा –

kanya

अन्य राशि के जातक नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से शिव की विशेष कृपा की प्राप्ति हो जाएगी। ये उपाय इस प्रकार हैं।

  • सावन के दौरान रोजाना शिव की पूजा करें और इनके मंत्रों का जाप करें।
  • इस महीने में हर सोमवार को चावल और दूध की बनी खीर भगवान शिव को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए पंचामृत से इनका अभिषेक करें।

Back to top button