बॉलीवुड

गणेश आचार्य के साथ डांस कर रही थी नोरा फतेही, बीच में कूद गए गोविंदा, देखें फिर क्या हुआ -Video

बॉलीवुड फिल्में नाच गानों के बिना अधूरी सी लगती है। इसलिए आपको 99 प्रतिशत बॉलीवुड फिल्मों में सॉन्ग और डांस देखने को जरूर मिलता है। भारतीय दर्शकों को भी डांस देखने का बड़ा शौक है। फिर वह हीरो नाचे या हीरोइन। वैसे आजकल फिल्मों में अलग से एक आइटम नंबर रखने का भी ट्रेंड चल रहा है। अब इंडस्ट्री में वैसे तो कई अच्छे अच्छे डान्सर्स हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ जाते हैं। जब भी डांस की बात आती है तो ये दर्शकों के फेवरेट रहते हैं।

nora fatehi govinda ganesh acharya

नोरा फतेही ऐसी ही एक डांसर हैं। उनके लटके झटके फैंस को बड़े पसंद आते हैं। नोरा बहुत ही एनर्जी के साथ डांस करती है। उनके डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। 90 के दशक की बात करें तो हीरो में गोविंदा का डांस कमाल का होता था। उनके नाचने का अपना एक अलग स्टाइल होता था। यह स्टाइल आज भी शादी पार्टियों में बड़ा फेमस है। गोविंदा को तब डांस किंग भी कहा जाता था।

nora fatehi govinda ganesh acharya

वहीं डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी एक बेहतरीन डांसर हैं। वे इंडस्ट्री में कई सालों से सेलिब्रिटीज को डांस सिखाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट सॉन्ग कोरियोग्राफ किए हैं। पहले तो उनका वजन भी बहुत ज्यादा हुआ करता था लेकिन फिर भी वे अच्छा डांस करते थे। वर्तमान में उन्होंने अपना वजन काफी घटा लिया है। वहीं उनका डांस अभी भी जबरदस्त है।

ऐसे में जरा सोचिए क्या होगा जब ये तीनों बेहतरीन डांसर्स एक साथ आकर नाचने लग जाए। यकीनन आपको यह देख मजा आ जाएगा। हाल ही में ऐसा हो भी गया। दरअसल नोरा फतेही ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नोरा और गणेश आचार्य फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ के सॉन्ग जालिमा कोका कोला पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस में बाद में गोविंदा भी शामिल हो जाते हैं। इसके बाद तीनों बहुत ही बढ़िया डांस करते हैं।

nora fatehi govinda ganesh acharya

दरअसल ये तीनों सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेंड हो रहे हुक स्टेप चैलेज के लिए करते हैं। इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए वह कैप्शन में लिखती हैं ‘जब तक हम ऑफिशियल वीडियो के रिलीज होने का इंतजार करते हैं…. चलिए शुरू करते हैं हुक स्टेप चैलेंज, जिसमें मेरे साथ खुद लीजेंड हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)


इस वीडियो में नोरा ने पिंक साड़ी पहन रखी है जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। नोरा ने बताया कि उनका यह सॉन्ग 28 जुलाई को रिलीज होगा। जालिमा कोका कोला सॉन्ग तनिष्क बागची द्वारा रचित है जिसमें श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। इसमें नोरा के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

जालिमा कोका कोला सॉन्ग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


वैसे आपको नोरा, गोविंदा और गणेश आचार्य की यह जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो शेयर भी करें।

Back to top button