राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव जी की कृपा, मिलेगा मनोवांछित फल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

aries zodiac sign

इस सप्ताह सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विदेश से संबंधित रोजगार कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ है। इस सप्ताह संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : किसी ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते हैं, जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : एक्सरसाइज ना करने से आलस्य और तनाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus zodiac sign

वृषभ राशि केजातक इस सप्ताह नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। पैसों की स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार आपको देखने को मिल सकता है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से बात करें, वे आपको कोई राज बता सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है।

हेल्थ के विषय में : वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ संतोषजनक बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

gemini

मिथुन राशि वालों को मित्रों से लाभ होगा और रोजगार के क्षेत्र में गरिमा प्राप्त होगी। निवेश के लिए अच्छा सप्ताह है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और व्यावहारिकता आपके लिए उन्नति का कारण बनेगी। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा।

प्यार के विषय में : आपके अपने साथी के साथ बहस हो सकती है। यह आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।

करियर के विषय में : आपको नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आप नौकरी पर विचार कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आपका भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। सरकारी अधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की योजनाओं में बदलाव कर सकते है। जिससे आपका बेहतर करियर बन सके।

हेल्थ के विषय में : आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना हुआ है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है।

प्यार के विषय में : यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा।

हेल्थ के विषय में : भोजन के मामले में थोड़े सावधान रहें और मसालेदार चीजों से बचें। समय पर भोजन करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo

किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी तय कर सकते हैं। इससे गतिशीलता आएगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपके हाथ में चोट लग सकती है। संभलकर रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस सप्ताह कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। खर्चे काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए भी सप्ताह बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं।

करियर के विषय में : आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थकान हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

scorpio

पैसों के मामले में यह सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा। नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। कोशिश करें कि किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

प्यार के विषय में : आपका साथी के साथ विवाद हो सकता है। वो बहुत मूडी हैं। शांत रहें, सब ठीक हो जाएगा।

करियर के विषय में : आपके पास एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया है। लोग आपके व्यवसाय में निवेश करने आएंगे।

हेल्थ के विषय में : दांत और कंधे का दर्द परेशान कर सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

sagittarius

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और व्यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है। छोटी-छोटी चीजें भी आपको बड़ी खुशी दे सकती हैं। आपको बहुत से लोगों से अपनी तेज बुद्धी के लिए सराहना मिलेगी। ऑफिस में मन कम लगेगा इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी समस्या को हल्के में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

प्यार के विषय में : आपको कुछ पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें।

करियर के विषय में : चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते आपको घुटनों में दर्द हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

capricorn

इस हफ्ते व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन सप्ताह है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। शादीशुदा लोगों को उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है उन्हें धनलाभ के आसार नजर आ रहे है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। ताजगी और स्फूर्ति में कमी आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

aquarius

भविष्य की योजनाओं के लिए किया गया निवेश लाभप्रद होगा। संतान से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें एवं उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।

करियर के विषय में : नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत में परेशानी के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

pisces

इस सप्ताह आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आप अटके हुए कार्य भी निपटा लेंगे। सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। इस सप्ताह पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा।

हेल्थ के विषय में : किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। योग और प्राणायाम के माध्यम से आप अपने को स्वस्थ रख पाएंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शुरू हुआ सावन का महिना, इस महीने भूलकर भी न करें ये 7 काम, इस विधि से करें शिव पूजा

Back to top button