दिलचस्प

लव मैरिज के बाद पति को मिला पत्नी का खुफिया वीडियो, जब देखा तो एक झटके में टूट गया रिश्ता

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है। सात फेरे लेते समय हम एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं। लेकिन आज के जमाने में कोई शादी एक जन्म पूरी टिक जाए वही बहुत होता है। अक्सर ये देखा जाता है कि जब शादी आपके पसंद के पार्टनर के साथ न हो तो वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां युवक युवती ने अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों का रिश्ता टूट गया। हद तो तब हुई जब पति के हाथ पत्नी का एक ऐसा वीडियो लगा जिसे देख उसके होश ही उड़ गए।

दरअसल ये अनोखा मामला कानपुर जिले के बाबूपुरवा का है। यहां के निवासी अमित शर्मा का गोविंद नगर की की रहने वाली रुचि वर्मा से लव अफेयर था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। शादी भी करना चाहते थे। बच्चों की इस जिद के आगे परिवार वाले झुक गए और दोनों की 4 जून 2020 को आर्यसमाज मंदिर शादी करवा दी। यह एक लव मैरिज थी। कोरोना को देखते हुए शादी मंदिर में सम्पन्न हुई। इसमें आर्य समाज संस्था की ओर से दोनों को मैरिज सर्टिफिकेट भी दिया गया।

शादी के बाद पति पत्नी के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन चार महीने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी अचानक अपने रिश्तेदार के घर चली गई। उसने पति को बताया कि उसके एक रिलेटिव के यहां शादी है। फिर वह घर के जवेरात और नकदी लेकर अपनी माँ के साथ चली गई। कुछ दिन बीत गए, जब पति ने बीवी को फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ आया। ऐसे में वह अपनी बीवी को लेकर उसके ससुराल गया, लेकिन पत्नी ने पति के साथ वापस जाने से मना कर दिया।

पीड़ित पति ने सोचा कि शायद बीवी कुछ दिन नाराज रहेगी लेकिन एक दो महीने बाद वापस आ जाएगी। लेकिन जब वह नहीं लौटी तो पति को शक हुआ और उसने मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया। इस दौरान पति को जो सच्चाई पता लगी वह जान उसे यकीन नहीं हुआ। उसके हाथ बीवी का एक वीडियो लगा। इस वीडियो को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि जिस लड़की से उसने प्यार किया, लव मैरिज की उसी ने उसे इस तरह धोखा दिया।

दरअसल ये वीडियो उसकी पत्नी की दूसरी शादी का था। उसने 2 जुलाई को अपने पति को तलाक दिए बिना और उसे कुछ बताए बिना दूसरी शादी रचा ली। दिलचस्प बात ये थी कि उसने ये शादी भी आर्य समाज से की। अब पीड़ित पति अपनी बीवी की दूसरी शादी का वीडियो लेकर थाने पहुंचा और अधिकारियों से इंसाफ की मांग करने लगा। उसने कहा कि बीवी ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी की है जो कि एक कानूनन अपराध है। उसने और उसके घरवालों ने मुझे धोखा दिया है। उसने ये भी दावा किया कि उसकी पत्नी तीन शादियां कर चुकी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Back to top button