बॉलीवुड

नई नवेली दुल्हन के लुक में एयरपोर्ट पहुंची यामी गौतम, देसी अवतार ने किया सबको इंप्रेस-PICS

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने जून महीने में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी और अभी तक इनके ऊपर से नई नवेली दुल्हन का रंग उतरा नहीं हैं। यामी गौतम नई नवेली दुल्हन की तरह लाल रंग के सूट में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। लाल रंग के सूट में ये काफी सुंदर लग रही थी। यामी के इस ट्रेडिशनल लुक को लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया और इनकी वायरल हो रही तस्वीरों को काफी सारे लाइक मिल रहे हैं।

yami-gautam

यामी ने जो सूट पहना था उसपर हैंड एंब्रॉइडरी थी। जो कि रेशम के धागे से की गई थी। सूट पर धागों की मदद से पत्तियां बनाई गई थी और इसके ऊपर सुंदर वर्क किया गया था। सूट का गला राउंड नेकलाइन का था और फुल स्लीव्स की बाजू थीं।

yami-gautam

मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची यामी के हाथों में लाल रंग का चूड़ा और माथे पर इन्हें लाल रंग की बंदी लगा रखी थी। यानी ये पूरी तरह से नई नवेली दुल्हन के लुक में एयरपोर्ट पहुंची थी।

yami-gautam

इन्होंने कानों में काले रंग के लंबे Earring पहनें हुए थे जो कि इनपर काफी अच्छे लग रहे थे। जबकि पैरों में इन्होंने सिल्वर हील्स पहनी हुई थीं।

yami-gautam

शादी के बाद से ही यामी ने ट्रेडिशनल लुक अपना लिया है। इससे पहले भी इन्हें लाल रंग के सूट में स्टॉप किया गया था और उस दौरान भी ये काफी सुंदर लग रही थी।

yami-gautam

गौरतलब है कि एक्ट्रेस यामी गौतम ने इसी साल जून के महीने में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की है। यामी ने अपने Home Town हिमाचल प्रदेश में सादगी के साथ शादी की थी। कोरोना के चलते इनकी शादी में केवल परिवार के लोग ही मौजूद थे।

yami-gautam

यामी ने अपने हिमाचल वाले घर से ही ये शादी की थी। ये शादी हिमाचली रीति रिवाज के तहत हुई थी। शादी वाले दिन यामी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं शादी के बाद यामी ने बताया था कि उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी थी और अपना मेकअप खुद किया था। यामी को तैयार करने में उनकी बहन सुरीली गौतम ने भी उनकी मदद की थी और हर जरूरत का ध्यान रखा था।

yami-gautam

साड़ी के अलावा यामी ने जो गहने पहनें थे वो भी खानदानी थे। यानी ने सेमी सिल्क की महरून साड़ी के साथ सोने का मांग टीका, हार, एक लंबा हार और बड़ी सी नथ पहनी थी। ये गहने यामी को उनकी मां और नानी ने दिए थे।

yami gautam in mother saree

यामी ने शादी के बाद अपने इस लुक का जिक्र करते हुए बताया था कि उनकी साड़ी 33 साल पुरानी थी। जो कि उनकी मां की थी। साड़ी के साथ जो सिर पर दुपट्टा उन्होंने लिया था और जो नथ पहनी थी वो उनकी नानी ने उन्हें दी थी। यामी गौतम के अनुसार नानी ने काफी पहले ही उनके लिए ये पहाड़ी नथ खासतौर से तैयार करवाई थी। वो चाहती थीं कि मैं इसे शादी में पहने।

yami gautam in mother saree

अपने इस खास और अलग लुक में यामी शादी वाले दिन काफी सुंदर लग रही थी। वहीं जब इन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की तो ये एकदम से वारयल हो गई थी। हर किसी को यामी का ये लुक पसंद आया था।

Back to top button