बॉलीवुड

सलमान खान की बहन के ससुराल में चल रहा है पारिवारिक कलह, बचाव में उतरे भाई जान

सलमान खान की बहन अर्पिता की जिंदगी में नहीं है सब ‘ऑल इज वेल’,

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा की जिंदगी में इन दिनों कुछ सही नहीं चल रहा है। इनके परिवार में घमासान मचा हुआ है और ससुराल की पारिवारिक कलह सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल अर्पिता खान की जेठानी राधिका गंभीर शर्मा ने फेसबुक पर हाल ही में एक पोस्ट लिखा था। जिसके जरिए इन्होंने अपने ससुर अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस पोस्ट का जवाब अर्पिता खान शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिया।

क्या है पूरा मामला

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के दो बेटे हैं आश्रय शर्मा और आयुष शर्मा। आश्रय शर्मा की शादी राधिका गंभीर से हुई है। जो कि मशहूर क्रिकेट स्टार गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं। आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई है। राधिका गंभीर ने अपने ससुर अनिल शर्मा पर दहेज में पैसे मांगने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए।

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

राधिका ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि शादी के 6 साल बाद उनके परिवार ने ससुरालवालों को पैसे देने से मना कर दिया। तो ससुर अनिल शर्मा ने उन्हें होटल में सैलून खोलने के लिए नोटिस भेज दिया। आज मेरे ससुरालवालों से सारे संबंध टूट गए। उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा। इसीलिए ये सब किया गया। पैसे और सत्ता की भूख सभी जानते हैं।

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

राधिका यहीं नहीं रूकी और उन्होंने आगे लिखा कि जब वो 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं तब ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया था। जो इंसान 93 साल की उम्र में अपने पिता को घर से निकाल सकते है। वह अपने बेटे के साथ भी ऐसा कर सकते हैं। हांलाकि ये पोस्ट राधिका ने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक कई लोग इस पोस्ट को पढ़ चुके थे और शर्मा परिवार में चल रही कलह सबके सामने आई गई थी।

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

वहीं अपने परिवार की खराब हुई छवि को सही करने के लिए अर्पिता खान शर्मा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें अर्पिता ने कहा कि वो ये संदेश बहू नहीं बल्कि बेटी होने के नाते लिख रही हैं। मुस्लिम होने के बावजूद शर्मा परिवार ने उन्हें अपने बच्चे की तरह अपनाया है।

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

अर्पिता ने अपने ससुर को आदर्शवादी इंसान और पिता बताया और लिखा कि ये हैरानी की बात है कि राधिका ने अपने ससुर पर ऐसे आरोप लगाए हैं। अर्पिता ने कहा कि उनकी शादी में दहेज की कोई बात नहीं हुई थी। यहां तक कि अनिल शर्मा ने तोहफे लेने से भी इंकार कर दिया था।

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

राधिका पर आरोप लगाते हुए अर्पिता ने कहा कि उन्होंने अनिल शर्मा की वर्षों की मेहनत को मिट्टी करने की कोशिश की है। राधिका को प्रेगनेंसी के दौरान घर से बाहर निकलने की बात पूरी तरह से झूठी है। राधिका उस समय हमारे दिल्ली वाले निवास पर थी और उसका पूरा ख्याल रखा गया था। अर्पिता ने आगे लिखा कि “परिवार की बातें बाहर करना हमारे उसूलों के खिलाफ है लेकिन राधिका की परवरिश शायद अलग माहौल में हुई है जो इस तरह की बातें सरेआम कर रही है।”

radhika allegations against aayush sharma father arpita khan

वहीं आश्रय शर्मा ने रात करीब सवा नौ बजे अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट शेयर कर पत्नी के फेसबुक अकाउंट के हैक होने का बात कही और इस मामले को शांत करने की कोशिश की।

Back to top button