राशिफल

Rashifal 22 July: आज चमकेंगे इन पांच राशियों की किस्मत के सितारे, सुख की प्राप्ति होगी

हम आपको गुरुवार 22 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको हर मोड़ पर मिलता है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज पूरे दिन आप अपने करियर में तरक्की के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

ganesh

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपको अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है और आपको अपने पसंद की चीजें खरीदने को भी मिल सकती हैं। अपनी जेब का खास ख्याल रखें और आपका व्‍यय अधिक हो सकता है। कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। आज आपकी कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी एवं इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार और नौकरी में लोगों पर आपका प्रभाव जमेगा। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। आज आपको परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। इसलिए जल्‍दबाजी में कोई काम न करें। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट अपने पार्टनर को कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश हो जायेगा। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आज आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कारोबार में खर्च का खास ख्याल रखें, व्‍यय अधिक हो सकता है। नौकरी में आज का दिन मिश्रित फलकारक है। रिश्तों के प्रति अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाते चले जाएं कि उसका बुरा असर आपकी प्राथमिकताओं पर पड़ें। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने परिश्रम के मुताबिक प्रोफेशन में मनोवांछित सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। आपको किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे मित्रों के बीच आपकी तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार-व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। कारोबार में आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है। नौकरी में सभी कार्य पूरे होते जाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्र की मदद से काम बन सकता है।

ganesh

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। परिवार के साथ चले आ रहे विवाद संपन्न हो सकते है। किसी काम के लिये आप नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। अपने आप को समझने की आप कोशिश कर सकते है। वैवाहिक जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। आय-व्यय बराबर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी में पुराने लटके हुए कार्यों को बनाने का मौका मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कारोबार में कोई खास लाभ मिल सकता है। आज प्रेम संबंधों में जल्‍दबाजी में कोई काम न करें। वैवाहिक जीवन में भाग्‍य साथ देगा। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। ऑफिस के माहौल में थोड़ा बदलाव होने के कारण आपको परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आपको समझदारी से काम करना होगा। व्यापारिक स्थति में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।

आपने Rashifal 22 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित 5 राशि गुरु पूर्णिमा पर कर दें ये उपाय, हो जाएगा शनि का प्रकोप कम

Back to top button