बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी का सपना था समंदर किनारे आशियाना हो, राज कुंद्रा ने 100 करोड़ का घर गिफ्ट कर दिया

100 करोड़ के बंगले में रहती हैं शिल्पा शेट्टी, देखें आलीशान घर की Inside तस्वीरें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और ये अपने परिवार के साथ करीब 100 करोड़ के घर में रहते हैं। शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद राज लंदन से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। यहां पर इन्होंने एक आलीशान बंगला खरीदा था। जिसे इन्होंने शिल्पा को तोहफे के रूप में दिया था। इनका ये घर किसी राजमहल से कम नहीं है और आज हम आपको इनके घर के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिनको देखने के बाद आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा कि इनका घर राजमहल की तरह ही है।

शिल्पा ने अपने घर का नाम किनारा रखा है। साल 2009 में राज से शादी करने के बाद शिल्पा इसी घर में शिफ्ट हुई थी। ये घर बॉलीवुड हस्तियों के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। शिल्पा एक ऐसे घर में रहना चाहती थीं, जो समंदर किनारे हो, जिसमें बड़ा स्विमिंग पूल हो, बाग-बगीचे, और बड़े-बड़े कमरें हों।

shilpa shetty celebrate her birthday

शिल्पा का घर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के घरों की तरह आलीशान है और इसे भव्य तरीके से बनाया गया है।

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने लग्ज़रियस घर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इनके घर का डाइनिंग एरिया काफी बड़ा है। जिसे बेहद ही सुदंर तरीके से सजाया गया है। ये एरिया इतना बड़ा है कि यहां पर पार्टी तक आसानी से की जा सकती है।

शिल्पा ने अपने घरों की दीवारों पर बेहद ही गहरे और बोल्ड रंग करवा रखें हैं। इन्होंने काफी सुंदर तरह से अपने लिविंग एरिया को भी सजाया है। इस जगह पर काफी महंगी चीजें लगाई गई हैं। जिनमें से ज्यादातर एंटीक हैं। शिल्पा के घर में लगे झूमर की कीमत ही लाखों में है।

shilpa shetty and raj kundra house kinara

शिल्पा का ये घर एक सी-फेसिंग विला है और घर के साथ ही एक बड़ा सा गार्डन भी है। जहां पर शिल्पा योगा करती हैं। इस गार्डन को भी शिल्पा ने अच्छे से सजाया है और यहां पर कई सारी बड़ी प्रतिमाएं लगाई हैं।

shilpa shetty

इस जगह पर शिल्पा अपने परिवार के साथ बैठकर वक्त गुजारती हैं और यहां चाय पीया करती हैं। यहां से बाहर का नजारा काफी सुंदर दिखाई देता है।

अभिनेत्री के घर का किचन भी बेहद बड़ा है। किचन की खिड़कियों से समुद्र आसानी से दिखता है। शिल्पा अक्सर अपने किचन की फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। जिसमें ये खाना बनाते हुए दिखती हैं।

शिल्पा का कमरा बेहद ही खूबसूरत है और इसमें रखी एक-एक चीज लाखों रुपए की है। इसी तरह से इन्होंने अपने बच्चों के कमरों को भी अच्छे से सजा रखा है।

इनका घर बड़े एरिया में फैला हुआ है और यहां पर पूल, बार, जिम जैसी हर सुविधा मौजूद है।

इस घर में शिल्पा शेट्टी अपनी सास, पति राज कुंद्रा, मां और बहन समीशा व अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।

अपने पूजा घर को भी शिल्पा ने सुंदर तरीके से सजाया हुआ है और यहां पर भगवान की काफी बड़ी प्रतिमा रखी गई है।

shilpa shetty and raj kundra house kinara

तो ये थी शिल्पा शेट्टी के घर की कुछ तस्वीरें। जिन्हें देखने के बाद आपको भी यकीन हो गया होगा कि इनका घर कितना बड़ा और आलीशान है।

Back to top button