विशेष

ससुराल छोड़ पड़ोसी संग भागी पत्नी, पति के घर के सामने ही प्रेमी संग रहने लगी, फिर हुआ कुछ ऐसा

पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की दीवार पर टिकता है। लेकिन कई बार दोनों पार्टनर में से कोई एक धोखा दे जाए तो यह रिश्ता पलभर में टूट जाता है। आप ने बहुत सी ऐसी खबरें पढ़ी होगी जिसमें पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। अक्सर ऐसे मामलों में पत्नी अपने प्रेमी को लेकर पति से जितना दूर हो सके जाकर बसती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अजीब मामला दिखाने जा रहे हैं जहां एक पत्नी पहले तो अपने पति को छोड़ पड़ोसी संग भाग गई और फिर पति के घर के सामने ही अपने प्रेमी संग लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। हालांकि फिर जो हुआ वह किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं था। चलिए इस अजीबोगरीब मामले को विस्तार से जानते हैं।

दरअसल ये पूरा मामला हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स की शादी जिला फतेहाबाद के एक गांव में एक महिला से हुई थी। इस शादी से उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। लेकिन लगभग तीन माह पहले उसकी बीवी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स संग भाग गई। फिर चार दिन बाद वह वापस आई और अपने प्रेमी के साथ उसके ही घर के सामने लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

फिर एक दिन पत्नी के प्रेमी की माँ उसकी तीन साल की बेटी को गुस्से में लेकर उसके घर आ गई। यहां दोनों पक्षों के बीच तानेबाजी और कहासुनी हुई। इसके बाद मामला और बिगड़ गया और पत्नी का प्रेमी और उसके परिवार के कुछ और लोग हथियार लेकर पीड़ित पति के घर घुस आए और उन पर हमला किया। इस आपसी लड़ाई में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इसमें पीड़ित पति, उसका भाई, पिता, ताऊ और तीन वर्षीय बेटी शामिल है। वहीं पत्नी, उसका प्रेमी और उसकी माँ भी इस लड़ाई में घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज भेजा गया।

हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि रात को उसका पड़ोसी उसके साथ गाली गलौज कर रहा था, जब उसने इसका विरोध किया तो वह 30-35 लोगों को लेकर उसके घर में जबरन घुस आया। इसके बाद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी दोनों पक्षों को मिलकार लगभग 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हुआ कि एक पत्नी घर से भागने के बाद उसके ही पति के सामने प्रेमी संग रह सकती है। ये मामला हर किसी को बड़ा अजीब लग रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि महिला ऐसा कुछ भी कर सकती है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। आपको क्या लगता है कि इस पूरे मामले में किसकी गलती है। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button