दिलचस्प

जंगल की रानी के सिने में भी धड़कता है दिल, बच्चे की मौत पर फूट-फूटकर रोई, देखें Video

एक माँ के लिए उसका बच्चा पूरी दुनिया होता है। वह उसकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है। बच्चा जब छोटा होता है तो माँ उसका बड़े नाजों से ख्याल रखती है। छोटी उम्र में बच्चों को पल पल पर खतरा होता है। ऐसे में एक माँ की यही कोशिश रहती है कि उसके बच्चों को जरा सी भी तकलीफ न हो। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि माँ के लाख ख्याल रखने के बाद भी बच्चे की जान चली जाती है। अपनी आंखों के सामने अपने जिगर के टुकड़े को मरता हुआ देखना हर माँ के लिए एक बुरे सपने जैसा होता है। वह यह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाती है। उसकी आँखों से आंसुओं की धारा रुकने का नाम नहीं लेती है।

यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी लागू होती है। इंसान की तरह जानवरों के अंदर भी भावनाएं होती हैं। वे भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। जब उनके बच्चे को कुछ हो जाए तो उन्हें भी दुख होता है। फिर जंगल के अंदर तो बच्चों को और भी ज्यादा खतरा रहता है। कई बार परिस्थितियाँ कुछ ऐसी हो जाती है कि माँ चाहकर भी अपने बच्चे को बचा नहीं पाती है। अब ऐसा ही कुछ जंगल की एक शेरनी के साथ हुआ। जब उसे अपने बच्चे की मौत का पता चला तो उसका कलेजा फट आया। वह दहाड़ मारकर रोने लगी।

Lion

बच्चे की मौत पर रोने वाली इस शेरनी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसका भी दिल पसीज आया। उसे भी एहसास हुआ कि इंसानों की तरह इन जानवरों के सिने में भी दिल धड़कता है। उनके अंदर भी संवेदनाएं होती हैं। वे भी अपनों के जाने का मातम मनाते हैं। ट्विटर पर यह वीडियो Naji_alt नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी अपने बच्चे के शव के पास जाती है और दहाड़ मारकर रोने लगती है। शेरनी के दो बच्चे हैं। इनमें से एक मर गया है जबकि दूसरी उसके पास ही घूम रहा है। शेरनी पहले अपने बच्चे को सूंघती भी है। जब उसे एहसास होता है कि वह मर चुका है तो वो दहाड़ मारकर रोने लगती है। उसे इस तरह बच्चे के लिए रोता देख हमारी भी आंखें नम हो जाती है। हम भी उसकी तकलीफ महसूस करने लगते हैं।

देखें वीडियो

तो आप ने देखा कैसे इस माँ का दुख खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस वीडियो से साबित हो जाता है कि इन जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। इसलिए अगली बार किसी भी जानवर को नुकसान पहुंचाने से पहले उनकी फिलिंग की कदर भी करना सिख लीजिएगा। हम इंसान और जानवर को अपास में तालमेल बनाकर रहना है। वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button