अध्यात्म

सावन सोमवार के दिन घर ले आएं इनमें से कोई सी भी चीज, दूर हो जाएंगे जीवन के हर कष्ट

सावन का महीना शुरू हो चुका है। ये महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दौरान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कई लोग तो सावन के दौरान आने वाले हर सोमवार को शिव जी का व्रत भी रखते हैं। इस महीने की गई पूजा फलदायक मानी जाती है। वहीं सावन के दौरान अगर नीचे बताए गए उपायों को कर दिया जाए। तो किस्मत बदल जाती है और घर में सुख-समृद्धि का वास हो जाता है। इसलिए आप नीचे बताए गए उपायों को सावन के दौरान जरूर करके देंखे। ये उपाय बेहद ही कारगर साबित होंगे।

सावन के दौरान घर ले आएं ये चीजें, दूर हो जाएगी हर परेशानी

1.भस्म

Bhasma

शिव जी को भस्म बेहद ही प्रिय है। भस्म को अगर घर लाकर रखा जाए तो शिव जी आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आप बस सावन के किसी भी सोमवार के दिन घर भस्म ले आएं और इसे शिव जी मूर्ति के साथ रख दें।

2.रुद्राक्ष

Rudraksha

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष का पेड़ उत्पन्न हुआ है। रुद्राक्ष को बेहद ही चमत्कारी माना जाता है और इसकी माला धारण करने से धन-धान्‍य, मान-सम्‍मान बढ़ता है। इसके अलावा कई लोग अपने पूजा घर में भी रुद्राक्ष को रखते हैं। सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष को घर लाना शुभ फल प्रदान करता है। रुद्राक्ष घर को सकारात्‍मक ऊर्जा से भर देता है।

3.त्रिशूल

Trident

सावन सोमवार के दिन चांदी या तांबे से बना छोटा सा त्रिशूल घर ले आएं। इसे पूजा घर में रख दें। घर में त्रिशूल रखने से नकारात्‍मक ऊर्जा खत्‍म हो जाती है और परिवार में शांति बनीं रहती है।

4.डमरू

Damru

घर में डमरू लाना भी उत्तम फल प्रदान करता है। भगवान शिव को डमरू बेहद ही प्रिय है और घर में अगर इसे रखा जाए तो हर काम में सफलता मिलती है। डमरू को आप बच्‍चों के कमरे में रख सकते हैं।

5.चांदी या तांबे का नाग

tamba naag

सावन सोमवार को आप चांदी या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े घर ले आए और इन्हें घर के मुख्‍य दरवाजे के नीचे दबा दें। ऐसा करने से घर में शांति बनीं रहेगी और जीवन में तरक्की होगी। इसके अलावा चांदी का नंदी घर में रखना भी बहुत शुभ माना गया है। सोमवार के दिन चांदी का नंदी लाकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनीं रहती है।

6.गंगा जल

gangajal

अपने घर में गंगा जल भी लाकर रखें। सोमवार के दिन घर में गंगा जल लाकर उसे किचन में रख दें। ऐसा करने से परिवार के लोगों के जीवन में तरक्की होगी और सुख समृद्धि बनीं रहेगी।

सावन सोमवार की सुबह उठकर आप स्नान कर लें। उसके बाद मंदिर जाकर शिव की पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद शिव जी को अर्पित किया गया कोई भी फल, फूल या बेल अपने घर ले आएं और उसे पूजा घर में रख दें। ये उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कामों में सफलता मिलती है।

Back to top button