बॉलीवुड

कुछ इस तरह से शुरू हुई थी शिल्पा-राज की लव स्टोरी, शादी करने के लिए पहली पत्नी को दिया था तलाक

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने कल रात को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पोर्नोग्राफी केस में हुई है और इनकी आज कोर्ट में पेशी भी की जानी है।

राज कुंद्रा बहुत ही बड़े व्यवसायी हैं और इनकी कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर यानी 2700 करोड़ से भी अधिक है। शिल्पा से शादी करने से पहले ये लंदन में रहा करते थे। वहीं विवाह करने के बाद ये लंदन से मुंबई शिफ्ट हो गए।

इस तरह से शुरू हुई लव स्टोरी

raj-kundra

लंदन में राज की मुलाकात शिल्पा से हुई थी। जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद राज और शिल्पा ने शादी कर ली थी। दरअसल साल 2007 में शिल्पा ने यूके बेस्ड रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ के सीजन 5 में हिस्सा लिया था और इस शो को जीता भी था। इसी शो के बाद लंदन में शिल्पा शेट्टी की मुलाकात शादीशुदा बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। जो शिल्पा शेट्टी के नाम से बने परफ्यूम के प्रमोशन में उनकी मदद कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। कहा जाता है कि अफेयर के दिनों में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी को एक से बढ़़कर एक महंगे गिफ्ट दिया करते थे।

पहली पत्नी को दिया तलाक

raj kundra and kavita

शिल्पा से शादी करने के लिए राज ने अपनी पहली पत्नी कविता से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे और तलाक ले लिया था। कविता और राज की एक बेटी भी है। जो कि अपनी मां के साथ लंदन में रहती है। हाल ही में कविता ने मीडिया में एक बयान भी दिया था। जिसमें इन्होंने अपनी शादी टूटने के लिए शिल्पा शेट्टी को जिम्मेदार ठहराया था। शिल्पा पर आरोप लगाते हुए कविता ने कहा था कि शिल्पा से नज़दीकियां बढ़ने के बाद राज उन पर तलाक का दवाब डालने लगे थे। कविता ने शिल्पा को होम ब्रेकर तक कह दिया था।

raj-kundra

हालांकि कविता के इस बयान पर राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया भी दी थी और कविता के चरित्र पर सवाल खड़े किए थे। राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कविता को शिल्पा शेट्टी की वजह से तलाक नहीं दिया। कविता का उनके जीजा से चक्कर चल रहा था। जिसके कारण ही वो कविता से अलग हुए थे और कविता से तलाक लिया था।

2003 में हुई थी कविता और राज की शादी

raj kundra and kavita

राज कुंद्रा और कविता की शादी साल 2003 में हुई थी। शादी से पहले ये दोनों एक लंबे रिलेशनशिप में थे। कविता लंदन के बिजनेसमैन परिवार से नाता रखती हैं। हालांकि कविता और राज की शादी ज्यादा चली नहीं और दोनों 3 साल के बाद अलग हो गए। साल 2006 दिसंबर में दोनों का तलाक हुआ था।

shilpa shetty and raj kundra

तलाक के तीन साल बाद राज ने साल 2009 में शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली थी। राज और शिल्पा की शादी मुंबई से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खंडाला में हुई थी। इस जगह पर शिल्पा शेट्टी की एक खास दोस्त का फार्म हाउस था। जहां पर इन्होंने शादी की थी। ये शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों और बड़े ही धूमधाम से हुई थी।

Back to top button