बॉलीवुड

शक्ति कपूर ने चोर बनकर बेटी को ही लूटा, पापा का ये रूप देख घबरा गई श्रद्धा, देखें Video

‘मेरा नाम है क्राइम मास्टर गोगो, आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं, गोटियां..’ शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का ये फेमस डायलॉग आप सभी ने सुना होगा। ये 1994 में आई कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ (Andaz Apna Apna) का डायलॉग है। इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे सितारें थे। ये फिल्म और इसके किरदार आज भी हमे बहुत गुदगुदाते हैं। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) का किरदार निभाकर लोगों को खूब हँसाया था।

shakti kapoor gogo

अब 27 साल बाद क्राइम मास्टर गोगो फिर से वापस आ गया है। और इस बार उसने आम जनता के साथ साथ अपनी बेटी को भी लूटा है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शक्ति कपूर ‘क्राइम मास्टर गोगो’ बनकर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को डराते हैं। इतना ही नहीं वे श्रद्धा की एक खास चीज चुराकर भाग भी जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा सोफ़े पर बैठ नेलपेंट लगा रही हैं। तभी उनके पिता क्राइम मास्टर गोगो का गेटअप कर अचानक आकार उन्हें डरा देते हैं। पापा को अचानक इस अवतार में देख श्रद्धा घबरा जाती है। उनके मुंह से निकलता है ‘बापू’। इसका जवाब देते हुए शक्ति कपूर कहते हैं ‘क्राइम मास्टर गोगो, आई एम बैक। आया हूं तो कुछ तो लूटकर ही जाऊंगा।’ ऐसा कहने के बाद वह अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं।

shakti kapoor gogo

ये पूरा वीडियो देखने में बहुत ही फनी लगता है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक 6 लाख 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कैप्शन में लिखती हैं – अरे बापू! नेल पॉलिश तो छोड़ देते। इसके साथ ही श्रद्धा ने डिज्नी प्लस हॉटस्तर वीआईपी को टैग कर के लिखा है ‘ये आप ने क्या किया? गोगो इज़ बैक। आया है तो कुछ तो लूटकर जाएंगे।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


क्राइम मास्टर गोगो को इस तरह वापस देख फैंस बड़े खुश नजर आ रहे हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये किसी फिल्म या वेब सीरीज का प्रमोशन है या फिर कुछ और। फिलहाल ‘डिज्नी प्लस हॉटस्तर वीआईपी’ ने क्राइम मास्टर गोगो के कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं। जैसे इस वीडियो में स्क्रिप्ट राइटर क्राइम मास्टर गोगो बने शक्ति कपूर को कहानी सुना रहे हैं। तभी शक्ति कपूर उनकी पेन चुरा लेते हैं। जब राइटर इस पर सवाल उठाता है तो वह कहते हैं ‘पेन ही तो है तुम्हारी जान थोड़ी न है।’


इसी तरह एक अन्य वीडियो में वे एक शख्स का मोबाईल चुरा लेते हैं। शक्ति कपूर के यह सभी वीडियो देखने में बड़े फनी हैं।


इन सभी वीडियोज को देख यही लगता है कि शक्ति कपूर और डिज्नी हॉटस्टार ‘क्राइम मास्टर गोगो’ से रिलेटेड कुछ फनी लेकर आने वाले हैं। वैसे आप लोग गोगो के वापस आने से कितना उत्साहित हैं हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button