बॉलीवुड

बेटी को लीपलॉक करने से कंगना पर जूता फेंकने तक, देखें महेश भट्ट की लाइफ के 6 सबसे विवादित पल

महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में की फिल्में बनाई हैं। 72 साल के महेश भट्ट अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके द्वारा दिए गए बयान और काम दोनों कई बार विवाद की वजह बन जाते हैं। महेश भट्ट अपने जीवन में कई बार विवादों से घिरे हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है मानों विवादों से उनका कोई पुराना नाता रहा हो। ऐसे में आज हम आपको उनके जीवन के 6 सबसे विवादित मामले बताने जा रहे हैं।

परवीन बॉबी से अफेयर

mahesh bhatt and parveen babi

परवीन बाबी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थी। महेश भट्ट का परवीन बॉबी से लव अफेयर रहा है। वे उसके साथ लिव इन रिलेशन में भी रह चुके हैं। उस दौरान महेश भट्ट शादीशुदा भी थे, लेकिन उन्होंने जमाने की परवाह किए बिना परवीन से खूब अफेयर चलाया। हालांकि कुछ समय बाद परवीन मानसिक रूप से बीमार हो गई। ऐसे में महेश भट्ट और उनका रिश्ता भी समाप्त हो गया। लेकिन इसके कुछ समय बाद परवीन बॉबी अपने कमरे में रहस्यमयी रूप से मृत मिली।

बेटी के साथ लिपलॉक

mahesh

महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक फिल्म मैगजीन के लिए लिपलॉक किया था। जैसे ही ये फोटो मीडिया में आई तो बवाल मच गया। इसे देख हर कोई हैरान था। तब बहुत से लोगों ने महेश भट्ट की आलोचना की थी। हद तो तब हो गई जब महेश भट्ट ने कहा कि ‘यदि पूजा उनकी बेटी न होती तो वह उनसे शादी कर लेते।’ उनके इस बयान ने भी लोगों को बहुत गुस्सा दिलाया था।

शराब की लत

mahesh

एक वक्त ऐसा भी था जब महेश भट्ट को शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। वे इस नशे कि गिरफ्त में इस कदर आ गए थे कि इसका असर उनकी फैमिली पर होने लगा था। हालांकि जब महेश भट्ट की बेटी शाहीन पैदा हुई तो उन्होंने अपनी नशे की ये आदत छोड़ दी।

कंगना पर जूता फेंकना

कंगना पर चप्पल फेंकने के आरोपों पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी बच्ची है वह'

महेश भट्ट पर कंगना के ऊपर गुस्से में जूता फेंकने का आरोप भी लग चुका है। ये आरोप कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने लगाया था। उन्होंने आरोप मड़ा था कि 2006 में फिल्म ‘वो लम्हे’ की स्क्रीनिंग के वक्त महेश भट्ट ने कंगना के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया था।

रिया चक्रवर्ती संग क्लोज फोटोज

mahesh

कुछ सालों पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। इन फोटोज में रिया और महेश एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे थे। इसे देख ऐसा लगा मानों ये कोई कपल फोटोशूट है। ये महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन की बात है। हालांकि जब मामला बड़ा तो उन्होंने सफाई देते हुए रिया को अपनी बेटी बताया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर विवादित तस्वीर पोस्ट करना

sushant

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। इसके ठीक बाद हमेश भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कंकाल की फोटो साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था ‘मरता हुआ आदमी अजीब बातों के बारे में सोचता है, और इसीलिए हम सब यहां हैं, क्या हम सब मरते हुए लोग हैं?’ वैसे तो ये कोट टैड विलियम्स का था लेकिन लोगों ने महेश भट्ट के इस पसोट पर उनकी बहुत आलोचना की थी।

Back to top button