विशेष

इस लड़की को चाहिए 2 दिन का बॉयफ्रेंड, बदले में देगी 72000 रुपए, जाने ऐसा क्या करवाएगी

किसी लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड बनकर डेट पर जाने का सपना लगभग हर लड़का देखता है। लेकिन बहुत से सिंगल लड़के ऐसे भी हैं जिनका यह सपना आज तक अधूरा है। किसी लड़की का बॉयफ्रेंड बनने के लिए आज के जमाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक लड़की के पीछे सैकड़ों लड़कों की लाइन होती है। आपको उन सभी में बेस्ट बनना पड़ता है। फिर यदि आप किसी के बॉयफ्रेंड बन भी जाएं तो जेब में पैसा होना चाहिए। गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने में बहुत पैसे भी खर्च होते हैं।

ऐसे में यदि कोई लड़की आप से कहे कि आप मेरे बॉयफ्रेंड बन जाओ और उसके बदले में आपको हर दिन के हिसाब से पैसे दूंगी तो? यकीनन ये बात सुन आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि भाई एक तो लड़की मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना रही है और ऊपर से पैसा भी दे रही है। ये तो किसी सपने जैसा है। लेकिन ये कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब विज्ञापन बड़ा वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में एक महिला पैसों के बदले बॉयफ्रेंड तलाश रही है।

इस विज्ञापन में महिला ने कहा है कि उसे 48 घंटे के लिए किराए पर बॉयफ्रेंड चाहिए। इस काम के लिए वह 72 हजार रुपए तक देने को तैयार है। ये बॉयफ्रेंड लड़की को अपनी सास के लिए चाहिए। दरअसल लड़की अपने किसी फ्रेंड की शादी में जा रही है। वह अपनी सास को भी साथ ले जा रही है। लेकिन उसकी इच्छा है कि शादी में उसकी सास एक कपल के रूप में जाए। मतलब वह चाहती है कि किराए का यह बॉयफ्रेंड 48 घंटे उसकी सास के साथ प्रेमी की तरह रहे। हालांकि उसे किस तरह का बॉयफ्रेंड चाहिए इसे लेकर एक शर्त भी लिखी गई है।

Couple

विज्ञापन में लड़की लिखती है कि ‘अगस्त माह में हडसन वैली में एक शादी है। यहां शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक मुझे अपनी सास के लिए एक बॉयफ्रेंड की जरूरत है। आपको दो दिन तक मेरी सास के साथ रहना होगा। इस दौरान आप उसका ध्यान रखेंगे और शादी में उसके बॉयफ्रेंड होने की एक्टिंग करेंगे। आप दोनों को शादी में एक कपल की तरह पेश आना होगा। मेरी सास उस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने वाली है। जो शख्स इस काम में फिट बैठता है वह एक हजार डॉलर तक कमा सकता है।

man

इस विज्ञापन के साथ लड़की ने एक शर्त भी लिखी है। इस शर्त पर जो शख्स खरा उतरेगा वही उसकी सास का बॉयफ्रेंड बनने और 72 हजार रुपए कमाने के लायक होगा। शर्त के मुताबिक बॉयफ्रेंड बनने वाले शख्स की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। उसे एक अच्छा डांसर होना चाहिए। इसके साथ ही उसका बातचीत करने का तरीका अट्रैक्टिव होना चाहिए।

यदि आप ऊपर बताई गई शर्त को पूरा कर सकते हैं तो लड़की की सास के बॉयफ्रेंड बन 72 हजार रुपए कमा सकते हैं। तो आप में से कौन कौन इस काम के लिए रेडी है? कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button