Breaking news

बक़रीद के मौक़े पर जम्मू कश्मीर में नहीं दे पाएंगे गाय और ऊंट की कुर्बानी। लागू हुआ यह नियम…

एक तरफ़ सनातन धर्म यह कहता है कि जीव हत्या पाप है। वहीं दूसरी तरफ़ इस्लाम धर्म में कोई भी बड़ा आयोजन हो तो वह बिना कुर्बानी के मुक़म्मल ही नहीं होता। लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में लोग बकरीद ( Eid-ul-Adha 2021) के मौके पर गाय और ऊंट की कुर्बानी नहीं दे सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर गायों, बछड़ों और ऊंटों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली समेत देश भर में ईद उल अज़हा का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। बता दें कि इस खास मौके पर मुसलमानों के लिए भेड़, गाय और ऊंट की कुर्बानी देना एक महत्वपूर्ण रस्म है।

bakra eid slaughter ban Jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के पशु और मत्स्य पालन विभाग के योजना निदेशक की तरफ से इस प्रतिबंध के बारे में सभी विभागों को आदेश भेज दिया गया है। इस आदेश को लागू करवाने के लिए जम्मू और कश्मीर के आयुक्त और आईजीपी को भी सूचना दी गई है।

bakra eid slaughter ban Jammu kashmir

क्या कहा गया है आदेश में…

bakra eid slaughter ban Jammu kashmir

बता दें कि भारत के पशु कल्याण बोर्ड, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भारत सरकार के एक आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए इस आदेश में लिखा है कि, “इस संबंध में, जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में जानवरों के बलि की संभावना है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पशु कल्याण के मद्देनजर कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए सभी एहतियाती उपायों को लागू करने का अनुरोध किया है।”


क्यों मनाई जाती है बकरीद?…

bakrid

गौरतलब हो ईद-अल-अज़हा को ‘कुर्बानी का त्योहार’ भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म में ये त्योहार इब्राहिम के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। ऐसा मानते हैं कि अल्लाह के आदेश को मानते हुए इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे। हालांकि, ऐसा होने से पहले अल्लाह ने कुर्बानी के लिए एक मेमना भेज दिया था। इसी वजह से इस त्योहार को बकरीद के तौर पर जाना जाता है।

एमएमयू ने प्रतिबंध पर जताया कड़ा ऐतराज…

जम्मू-कश्मीर में कई धार्मिक संगठनों के समूह मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने प्रतिबंध के खिलाफ शुक्रवार को कड़ी नाराजगी जताई। उन्‍होंने कहा कि यह प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का सीधा-सीधा उल्लंघन है।इतना ही नहीं, एमएमयू ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि ईद के धार्मिक अवसर पर गोवंश के जानवरों की बलि को अवैध कहा जा रहा है और जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम की आड़ में इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। एमएमयू ने इसी मामले में आगे कहा कि, “ईद-उल-अजहा पर गोवंश सहित अनुमति योग्य जानवरों की सर्वशक्तिमान अल्लाह की राह में कुर्बानी ही इस त्योहार को मनाने का सटीक कारण है। लिहाजा, यह इस दिन के लिए एक महत्पूर्ण धार्मिक नियम है और इसका पालन करना लोगों का फर्ज है।”

पत्र में इन नियमों को प्रभावी बनाने पर जोर…

bakra eid slaughter ban Jammu kashmir

निदेशक जीएल शर्मा ने पशु कल्याण बोर्ड के एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार संभवत: 21 जुलाई 2021 को है और इस दौरान जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर जानवरों को कुर्बान किया जाएगा। इसलिए पशु कल्याण से संबंधित सभी नियम और कानून पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1960, पशुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने संबंधित पशु कल्याण बोर्ड नियम 1978, बूचडख़ाना नियम 2001, म्यूनिसिपल ला एंड फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया द्वारा पशुओं का वध किए जाने संबंधी नियमों को पूरी तरह प्रभावी बनाया जाए।

जम्‍मू कश्‍मीर के पुनर्गठन से पहले भी लागू था प्रतिबंध…

cow slaughter

जम्‍मू कश्‍मीर के पुनर्गठन से पूर्व यहां रणबीर पैनल कोड (आरपीसी) की धारा 298- ए के मुताबिक गोवंश का वध एक गैर जमानती दंडनीय अपराध था। ऐसा करने वाले को कम से कम 10 वर्षो की सजा और जुर्माने का प्रावधान था। इसके अलावा 298- बी के तहत गोवंश का मांस रखने पर एक साल की सजा का प्रावधान था।

यह कानून डोगरा शाासक महाराजा रणबीर सिंह ने 1862 में लागू किया था। उन्होंने पूरे प्रदेश में बीफ पर पूरी तरह पाबंदी लगाई थी। करीब 157 साल तक यह कानून बना रहा। जम्मू कश्मीर का अलग संविधान और कानून समाप्त होने के साथ ही यह कानून भी समाप्त हो गया है। जिसके बाद नए क़ानून की जरूरत थी।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto