विशेष

बड़े राजनेता की बेटी के साथ 14 करोड़ के इस घर में रहते हैं विवेक ओबरॉय, देखें अंदर की तस्वीरें

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi) बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे की फिल्मों में नजर आए लेकिन उनका बॉलीवुड में सिक्का कुछ खास जम नहीं पाया। कुछ लोग इसकी वजह उनकी सलमान खान से दुश्मनी मानते हैं। विवेक फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। फिर वह ऐश्वर्या राय से लव अफेयर हो या सलमान से विवाद।

Vivek-oberoi

Vivek-oberoi

फिल्मों में हिट न होने के बावजूद विवेक ने लाइफ में बहुत पैसा कमाया है। इससे वे अपने की शौक पूरे करते हैं। इन पैसों से उन्होंने अपने लिए एक आलीशान घर भी ले रखा है। विवेक का यह घर मुंबई के जुहू इलाके में है। यह एक पॉश एरिया है जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारें भी रहते हैं। आज हम आपको विवेक ओबरॉय के इस लग्जरी घर की अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देख आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएगी।

Vivek

Vivek-oberoi

अपने इस घर में विवेक अपने माता पिता (यशोधरा – सुरेश ओबरॉय) और बीवी (प्रियंका अल्वा) और बच्चों (विवान वीर ओबरॉय और अमेया निर्वाना ओबरॉय) के साथ रहते हैं। विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबरॉय 70-80 के दशक के फेमस एक्टर हैं। वे अमिताभ से लेकर नसीरुद्दीन शाह की बड़े सितारों संग स्क्रीन साझा कर चुके हैं।

Vivek-oberoi

Vivek-oberoi

विवेक ओबरॉय की बीवी का नाम प्रियंका अल्वा है। वे कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री की बेटी हैं। उन्होंने विवेक से साल 2010 में शादी रचाई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। ऐश्वर्या से अलग होने के बाद विवेक के सिर से लव मैरिज का भूत उतर गया था। उन्होंने एक संस्कारी बेटे की तरह अपने माता पिता की सुनी और प्रियंका से अरेंज मैरिज कर ली।

Vivek-oberoi

विवेक के घर कि बात करें तो इसकी कुल कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं विवेक की कुल संपत्ति की बात करें तो वे करीब 110 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। विवेक का घर अंदर से बहुत ही प्यारा दिखता है। उन्होंने अपने घर को बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजा रखा है।

Vivek

Vivek-oberoi

इस घर में एंटर होते ही बहुत अच्छी फिलिंग आती है। ऐसा लगता है जैसे हम इस घर में बैठे ही रहें। घर का इंटीरियर और सजावट एक पॉजिटिव फिलिंग देता है। इसे इस प्रकार से ही बनाया गया है कि घर में रहने वाले लोगों को सिर्फ पॉजिटिव ख्याल आए।

vivek

विवेक सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। वे यहां आए दिन अपने घर और परिवार से जुड़ी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। काम की बात करें तो उन्हें बतौर लीड एक्टर आखिरी बार 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने नरेंद्र मोदी का ही किरदार निभाया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म के चलते विवेक कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहे थे।

वैसे आप लोगों को विवेक ओबरॉय का यह आलीशान घर कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

Back to top button