राजनीति

इस सुनहरे बालों वाली महिला रूबी का लालू और मुलायम परिवार से है गहरा नाता, जानिए कौन है ये…

सुनहरे बालों वाली महिला का शिवपाल यादव से है विशेष कनेक्शन। जानिए कौन है रूबी, जो खूबसूरती के मामले में हैं बहुत आगे...

भारतीय राजनीति खासकर उत्तरप्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव परिवार का काफी रसूख है। उत्तर प्रदेश राज्य में मुलायम सिंह यादव के अलावा उनके बेटे अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव एक समय देश के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में कहीं न कहीं मुलायम सिंह यादव की पहचान देश के सबसे बड़े यादव नेता के तौर पर भी होती है।

ruby yadav

देश के बड़े से बड़े राजनेता से मुलायम सिंह के काफी अच्छे संबंध रहे हैं। बता दें कि एक समय शिक्षक और पहलवान रहें मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक कार्यक्रमों की जो तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। उनमें सुनहरे बालों वाली एक महिला परिवार के तमाम सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। आइए आज हम जानते हैं इसी महिला के बारे में…

ruby yadav

बता दें कि साल 2016 में शिवपाल यादव ने अपने बेटे आदित्य की शादी की थी। इस शादी के लगभग हर कार्यक्रम में सुनहरे बालों वालीं ये महिला मौजूद थीं।

ruby yadav

इतना ही नहीं परिवार के सभी सदस्यों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हुई थी।

ruby yadav

आपको बता दें कि सुनहरे बालों वाली यह महिला रूबी यादव है। रूबी यादव का पूरा नाम रूबी फोगाट यादव है।

ruby yadav

मालूम हो कि रूबी यादव की शादी गुरुग्राम के बिजनेसमैन विनय यादव से हुई है।

ruby yadav

रूबी मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। साथ ही इन्होंने मेरठ से ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किय़ा है।

ruby yadav

रूबी ने साल 2014 में साउथ दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी थी। हार के बाद रूबी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।

ruby yadav

मौजूदा समय में रूबी फोगाट दिल्ली बीजेपी की कल्चरल सेल की प्रेसीडेंट हैं। रूबी राजनीति में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं।

ruby yadav

बता दें कि वह 2013 में मिसेज इंडिया क्वीन और 2015 में मिसेज यूनिवर्स वेस्ट एशिया का खिताब जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं 2014  आम चुनाव में, वह दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र रूप से लड़ीं लेकिन उन्हें केवल 5 फ़ीसदी ही वोट मिले थे। जिसके बाद वह 24 जून 2014 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं थी।

ruby yadav

रूबी यादव ने 2014 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्र में 27 वीं मानव अधिकार परिषद में भाग लिया और महिलाओं के अधिकारों, यौन भेदभाव, बाल अधिकारों आदि के लिए अपनी आवाज उठाई। साथ ही वह 2015 में, वह इंसिस्टपोस्ट द्वारा दुनिया के सबसे खूबसूरत राजनेताओं में तीसरे स्थान पर रहीं।

ruby yadav

मालूम हो कि रूबी ने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में डिग्री के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। जो आज़कल सक्रिय राजनीति से जुड़ी हुई हैं।

Back to top button