समाचार

फेरे लेने से पहले दुल्हन ने बदल लिया अपना मन, कहा-‘सुंदर नहीं है दूल्हा, नहीं करूंगी शादी’

फेरे होने से ठीक पहले दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर थाने पहुंच गया। थाने जाकर दूल्हे ने खूब हंगामा किया और शादी करने की जिद पर आड़ गया। पुलिस ने मामले को हल करने की कोशिश की और दुल्हन को शादी करने के लिए खूब समझाया गया। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर ही आड़ी रही और पुलिस से भी साफ कह दिया की वो शादी नहीं करना चाहती है। शाम तक पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने में लगी रही। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ये मामला उत्तर प्रदेश के कानुपर का है।

dulhan

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की शादी जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर के रहने वाले एक युवक से तय की गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार युवक मंगलवार को बारात लेकर युवती के घर आया था। युवती के घर वालों ने अच्छे से बारात का स्वागत किया। हालांकि वरमाला के दौरान जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी करने से ही मना कर दिया। जब दुल्हन से शादी न करने की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है। दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी। ये कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया।

जब दूल्हे पक्ष को ये बात पता चली तो दूल्हे का पिता सीधे थाने पहुंच गया। जहां जाकर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों के बीच समझौते का प्रयास किया गया। शाम तक दोनों पक्ष के लोग थाने में ही रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली।

uttar-pradesh-jaimal-bride-refused-to-marry

इस मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बारात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों का अच्छा से स्वागत किया गया और इन्हें भोजन करवाया गया। लेकिन अचानक से वरमाला की रस्म के बाद युवती घर चली गई। इसके बाद उसने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया।

uttar-pradesh-jaimal-bride-refused-to-marry

ये बात जब बरातियों को पता चली तो माहौल गर्म हो गया। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर। इससे वह शादी नहीं करेंगे। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

uttar-pradesh-jaimal-bride-refused-to-marry

थाने में दूल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को लड़का पसंद नहीं है। इसपर दूल्हे के पिता ने कहा कि बारात से पहले गोद भराई हुई थी। उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था। तभी शादी से इनकार कर देती। कपड़े व जेवर वो लेकर आए हैं। वरमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें।

इसके बाद पुलिस ने लड़की को भी थाने बुलाया। जहां पर उससे बात की गई। लड़की ने दूल्हा पसंद न होने की बात कहते हुए शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष वापस अपने घर लौट गया।

Back to top button