विशेष

सांप पानी में हो या जमीन पर इस तरह से करता है अपने विरोधियों का शिकार… देखें वीडियो!

प्रकृति ने इस पृथ्वी पर कई तरह के जीव बनाए हैं। कुछ बड़े हैं तो कुछ इतने छोटे की नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। कुछ जीव पैरों से चलते हैं तो कुछ रेंगते हैं और कुछ तो हवा में उड़ते हैं। ठीक इसी तरह प्रकृति ने जल के अन्दर रहने वाले भी कुछ जीव बनाए हैं। इन्ही में से कुछ जानवर या जीव मांसाहारी होते हैं तो कुछ शाकाहारी।

जो मांसाहारी जीव होते हैं वह अपना पेट भरने के लिए दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। पृथ्वी पर चलने वाले जानवरों में सबसे खूंखार शिकारी शेर को माना जाता है, इसके बाद बाघ होता है। उसी तरह पानी में रहने वाले जीवों में सबसे खूंखार शिकारी, शार्क को माना जाता है। उसके धारदार दांत लोहे को भी काटने में सक्षम होते हैं।

पृथ्वी पर रेंगने वाले और जल में रहने वाले जीव भी शिकार करने के मामले में कुछ कम नहीं हैं। रेंगने वाले जीवों में कई खूंखार शिकारी हैं, जैसे मगरमच्छ। लेकिन इस श्रृंखला में सबसे पहले नाम सांप का आता है। यह अपने शिकार को बड़ी ही फुर्ती से पकड़ता है। सांप अपने शिकार को तब तक निहारता है, जब तक उसे यकीन ना हो जाए कि वह अपने एक ही वार से उसे पकड़ सकता है।

सांप करते हैं सबसे ज्यादा मेंढक का शिकार:

जब उसे इस बात का यकीन हो जाता है कि वह अपने शिकार को एक ही बार में दबोच लेगा तो वह उसपर बिना समय गंवाए हमला करता है। वैसे इंसानी बस्ती के आस-पास रहने वाले सांप सबसे ज्यादा चूहों का शिकार करना पसंद करते हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर सांप का सबसे प्रिय शिकार मेंढक होता है। इसके अलावा सांप मछली और अन्य जीवों का भी शिकार करते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि रेंगने वाले जीवों में सांप से बेहतर शिकारी कोई और हो ही नहीं सकता है। सांप अपने शिकार को बड़ी फुर्ती से पकड़ता है और बिना समय गंवाए उसे निगलना भी शुरू कर देता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप अपने सबसे प्रिय शिकार मेंढक को बड़े चाव से निगलते हैं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/CI7gzQ0CGzY

Back to top button