बॉलीवुड

इन 7 लोगों के बेहद करीब थे दिलीप कुमार, 5 से था खून का रिश्ता तो शाहरुख को मानते थे बेटा

बॉलीवुड दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन के गम से अभी भी उबर नहीं पाया है। उनके जाने का दुख कम ही नहीं हो रहा है। हर तरफ दिलीप कुमार के चर्चे हो रहे हैं। दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) से शादी रचाई थी। इस शादी से दोनों की कोई संतान नहीं हुई। ऐसे में कपल को माता पिता बनने का सुख नहीं मिल सका। हालांकि दिलीप कुमार के इंडस्ट्री में कुछ ऐसे अजीज लोग भी थे जिनके साथ उनका रिश्ता ज्यादा मजबूत था।

सायरा बानो (Saira Banu)

dilip kumar close people

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 1966 में शादी रचाई थी। शादी के सामी सायरा बानो 22 की थी जबकि दिलीप कुमार 44 के थे। मतलब दोनों के बीच 22 साल का अंतर था। लेकिन उम्र का यह फासला उनके प्यार के बीच कभी नहीं आया। सायरा बानो हमेशा दिलीप कुमार को दिल से प्यार करती रहीं। उनके अंतिम समय तक सायरा ने दिलीप कुमार का बहुत अच्छे से ख्याल रखा। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा का रो रोकर बहुत बुरा हाल हो गया था। दिलीप कुमार के जाने के बाद अब वे अकेली पड़ गई हैं।

नसीर खान (Nasir Khan)

dilip kumar close people

नसीर खान का नाम आप ने कम ही सुना होगा। वे दिलीप कुमार के छोटे भाई थे। वे भी एक फिल्म स्टार थे। उन्हें 1945 में आई फिल्म मजदूर में देखा गया था। हालांकि बाद में जब भारत-पाकिस्तान विभाजन हुआ तो वे पाकिस्तान जाकर बस गए। उन्होंने वहां की फिल्मी दुनिया से नाता जोड़ा, लेकिन जब वहां कोई खास करियर नहीं बना तो वे पुनः भारत लौट आए। फिर यहाँ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वे अपने बड़े भाई दिलीप कुमार के बहुत करीब थे।

बेगम पारा (Begum Para)

dilip kumar close people

बेगम पारा दिलीप कुमार के भाई नसीर खान की दूसरी पत्नी थी। वे 50 के दशक की फेमस एक्ट्रेस भी थी। फिल्मों में वे अपने ग्लैमर के लिए जानी जाति थी। वे भी दिलीप कुमार के बेहद करीब थी। उन्हें हम आखिरी बार सोनम कपूर की दादी के रूप में सांवरिया फिल्म में देख चुके हैं।

अयूब खान (Ayub Khan)

dilip kumar close people

अयूब खान, नसीर खान और बेगम पारा के बेटे हैं। वे एक जाने-माने टीवी स्टार भी हैं। वे ही दिलीप कुमार के परिवार की विरासत को संभाल रहे हैं। उन्हें हम उतरन और एक हसीना थी जैसे हिट शोज में देख चुके हैं।

सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal)

dilip kumar close people

सायशा सहगल, सायरा बानो के भाई की बेटी है। उन्हें हम अजय देवगन स्टारर फिल्म शिवाय में देख चुके हैं। उनके पिता सुमित एक एक्टर-प्रोड्यूसर हैं। सायशा अधिकतर तेलुगु फिल्म में दिखाई देती हैं।

dilip kumar close people

अदनान सामी (Adnan Sami)

dilip kumar close people

बहुत कम लोग जानते हैं कि अदनान सामी भी दिलीप कुमार के रिश्तेदार हैं। दरअसल अदनान सामी के पिता दिलीप कुमार के कजिन थे। इस तरह वे भी दिलीप कुमार के परिवार से जुड़े हैं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

dilip kumar close people

शाहरुख खान और दिलीप कुमार का रिश्ता खून का नहीं दिल का है। दिलीप कुमार का शाहरुख खास से एक खास लगाव था। वे उन्हें अपना बेटा मानते थे। शाहरुख भी दिलीप कुमार को पिता जैसा सम्मान देते थे।

Back to top button