अध्यात्म

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से बिजनेस और पैसों की बातें कभी न करें, ये आपको बर्बाद कर देंगे

आचार्य चाणक्य अपने जमाने के महान विद्वान थे। उन्हें लाइफ मैनेजमेंट में महारत हासिल थी। उन्होंने इसके ऊपर एक किताब भी लिखी जिसे हम सभी चाणक्य नीति के रूप में जानते हैं। इस चाणक्य नीति में कई तरह की टिप्स दी गई हैं जो आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। ऐसे में आज हम आपको धन और व्यापार के संबंध में कही गई कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

chanakya niti

धन और व्यापार ये दोनों ही एक दूसरे से जुड़े होते हैं। यदि आपका व्यापार अच्छा चलेगा तो आपके पास धन भी आता रहेगा। वैसे धन प्राप्त करने के और भी कई तरीके होते हैं। लेकिन धन और व्यापार के मामले में यदि आप से थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि आपको चार विशेष लोगों से कभी भी धन और व्यापार की बातें नहीं करनी चाहिए। यदि आप इनके सामने इन बातों का जिक्र करते हैं तो आपको भविष्य में हानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ये 4 लोग कौन से हैं।

लालची व्यक्ति

लालची शख्स के सामने भूलकर भी धन और व्यापार की बातें नहीं करनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि लालची व्यक्ति पैसों के लालच में आकर कभी भी आपको धोखा दे सकता है। वह आपकी जानकारी का गलत फायदा उठाया सकता है। इसलिए ऐसे लालची लोगों के सामने धन और व्यापार की बातें करने से हर हाल में बचना चाहिए।

व्यापार में प्रतियोगी

व्यापार में प्रतियोगिता हमेशा चलती रहती है। किसी को सामने वाले का ज्यादा धंधा चलना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आपको अपने व्यापार से जुड़ी गुप्त बातें कभी भी किसी प्रतियोगी से नहीं करनी चाहिए। यह व्यक्ति जलन की भावना में या अपने निजी फायदे के लिए आपके राज का गलत इस्तेमाल कर सकता है। ये चीज आपके बिजनेस को नुकसान की ओर धकेल सकती है।

भोला-भाला व्यक्ति

यह नाम सुन आपकी थोड़ा आश्चर्य हुआ होगा। दरअसल कुछ लोग इतने भोले भाले और सीधे होते हैं कि बुरे लोग इनके मुंह से आपकी निजी जानकारी निकलवा लेते हैं। ऐसे में भोले भाले लोगों के सामने भी अपने राज नहीं खोलना चाहिए। ये लोग अनजाने में सामने वाले व्यक्ति को आपकी सभी गुप्त बातें बटा सकते हैं। आपका भेद खुल जाने पर कोई भी इसका गलत इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। इस चीज से आपका बहुत नुकसान होगा। इसलिए किसी को सीधा साधा समझ उसके सामने अपने राज खोलने से पहले दस बार सोच लें।

जलन करने वाला

जलन (ईर्ष्या) बहुत ही बुरी चीज होती है। जलन करने वाले लोग आपको नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए जो शख्स आप से जलन करता है उसके सामने अपने बिजनेस और पैसों से जुड़ी बातें कभी न करें। इसकी वजह ये है कि समय आने पर ऐसे व्यक्ति आपकी जानकारी का आपके खिलाफ इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हटते हैं। इससे आपके व्यापार में बड़ी हानी हो सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर ही रहें।

Back to top button