समाचार

ये हैं मोदी की कैबिनेट की सबसे गरीब मंत्री, महज 10 लाख की संपत्ति की हैं मालिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए 43 सांसदों को मंत्री बनाया है। जिन्होंने हाल ही में शपथ ग्रहण की है। मंत्रिपरिषद में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया। जिसमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। मोदी द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। जिनमें से महिला मंत्रियों की संख्या 11 है।

modi cabinet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिकतर नए चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जिनमें से कई सारे मंत्री बेहद ही अमीर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोदी द्वारा बनाए गए मंत्रियों में से चार मंत्री ऐसे हैं। जिनके पास 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि आठ मंत्री ऐसे हैं जिनके पास एक करोड़ रुपये की भी संपत्ति नहीं है।

ये है मोदी कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री

jyotiraditya scindia

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। मोदी के मंत्रिमंडल में इस समय सबसे अमीर शख्स ज्योतिरादित्य सिंधिया ही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास काफी संपत्ति है और ये कुल 379 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इन्हें ये संपत्ति अपने पुरुखों से मिली है। दरअसल ये एक शाही परिवार से नाता रखते हैं और इनके परिवार की एक समय पर मध्य प्रदेश में हुकूमत हुआ करती थी।

आपको बात दें कि हाल ही में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और बीजेपी सत्ता में आ गई थी। तभी इस ये अटकलें लगाई जा रही थी कि इन्हें बड़ा मंत्री पद दिया जा सकता है।

ये हैं दूसरे सबसे अमीर मंत्री

piyush goyal

मोदी कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्री पीयूष गोयल है। पीयूष गोयल के पास 95 करोड़ की संपत्ति है। कैबिनेट का विस्तार करते हुए पीयूष गोयल को एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। ये अब दो से अधिक मंत्रालयों को संभाल रहे हैं। इनके पास वाणिज्य और उद्योग, और खाद्य, उपभोक्ता मामले और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कपड़ा मंत्रालय का प्रभार है। इनका मोदी जी द्वारा प्रमोशन किया गया है।

तीसरे सबसे अमीर मंत्री

narayan rane

मोदी की टीम में तीसरे सबसे अमीर मंत्री नारायण राणे हैं। जिनके पास 87.77 करोड़ की संपत्ति है। इन्हें मोदी जी द्वारा माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इन्होंने कल अपने पद को भी संभाल लिया है और कामकाज शुरू कर दिया है।

सबसे गरीब मंत्री

Pratima Bhoumik

तो ये थे मोदी की कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्रियों के नाम। आइए अब जानते हैं कि इनकी कैबिनेट में सबसे गरीब मंत्री कौन हैं। बीजेपी महिला सांसद प्रतिमा भौमिक के पास सबसे कम संपत्ति है। ये महज 10 लाख की संपत्ति की माालिक हैं। इनकी ओर से दायर किए गए चुनावी हफलनामे के अनुसार इनके पास 10 लाख से भी कम की संपत्ति है। इतना ही नहीं ये पहली बार मंत्री बनीं है।

ये पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम त्रिुपरा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं। इससे पहले ये भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा इकाई की महासचिव थीं। लेकिन सासंद चुने जाने के बाद पद छोड़ दिया था। वर्तमान में राज्य इकाई की उपाध्यक्ष हैं।

Back to top button