Bollywood

नीतू कपूर के 63 वें जन्मदिन पर फैमिली ने दी सरप्राइज पार्टी। देखें सेलब्रेशन कुछ चुनिंदा तस्वीरें

नीतू कपूर के 63 वें जन्मदिन पर कपूर परिवार ने दी सरप्राइज पार्टी। जानिए नीतू कपूर से जुड़े कई ख़ास क़िस्से...

Neetu Kumar Birthday

एक जमाने की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रहीं नीतू सिंह आज अपना 63वां  जन्मदिन मना रही हैं। यह बहुत कम लोगों को पता होगा, लेकिन यह सच है कि नीतू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र में सूरज फिल्म से बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। जिसके बाद उन्हें दो कलियां, दस लाख और वारिस जैसी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट के दम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रोल हासिल किया था। बता दें कि 70 के दशक की बेहद ही चुलबुली और खूबसूरत एक्ट्रेस रही नीतू सिंह की लव लाइफ भी काफ़ी इंट्रेस्टिंग रही है। बॉलीवुड में जब भी लव स्टोरी की बात की जाती हैं तो उसमें एक्ट्रेस नीतू सिंह (Neetu Singh) और एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का नाम हमेशा ही याद किया जाता है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनकी जिंदगी से ज़ुड़े क़िस्से और वो कैसे मना रही आज जन्मदिन…

Neetu Kumar Birthday

ऋषि कपूर और नीतू की पहली मुलाकात…

Neetu Kumar Birthday

बता दें कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही नीतू को छोड़कर इस दुनिया से चलें गए हो, लेकिन बॉलीवुड में जब भी किसी प्रेम कहानी की चर्चा होती है। तो ऋषि कपूर और नीतू (Neetu Singh) का नाम इस लिस्ट में पहले आता है। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली बार मुलाकात साल 1974 में हुई थी, जब फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की शूटिंग चल रही थी। नीतू (Neetu Singh) महज 15 साल की थी। फिल्म सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। फ़िर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। नीतू (Neetu Singh) से मुलाकात से पहले ही ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)  की गर्लफ्रेंड थी। ऋषि (Rishi Kapoor) की गर्लफ्रेंड जब उनसे रूठ जाती थी, तो अपनी दोस्त नीतू से ऋषि (Rishi Kapoor) गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाते थे। ऋषि (Rishi Kapoor) ने कई बार नीतू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया। इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे।


ऋषि के साथ नीतू के रिश्ते से ख़ुश नहीं थी नीतू की मां…

Neetu Kumar Birthday

एक समय ऐसा था। जब नीतू (Neetu Singh)  ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थी। यह बात ऋषि कपूर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी जानती थी। इस दौरान राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि इस रिश्ते के शुरुआत में नीतू कपूर की मां बिल्कुल ख़ुश नहीं थी, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने दोनों के रिश्ते को समझा और शादी के लिए हामी दे दी।


नीतू ने 6 साल की उम्र में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत…

Neetu Kumar Birthday

नीतू सिंह को बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। जिसके चलते वो वैजंतीमाला की डांस क्लास में जाया करती थी। डांस क्लास में एक बार वैजंतीमाला की नजर नीतू पर पड़ी और उनके हुनर से खुश होकर एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूरज’ में कास्ट कर लिया। 1966 में रिलीज हुई इस फिल्म में वैजंतीमाला और राजेंद्र कुमार लीड रोल में थे। इसके बाद नीतू दस लाख (1966), दो कलियां (1968) और वारिस (1969) फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार नजर आईं।

रिक्शावाला में मिला था पहला लीड रोल…

Neetu Kumar Birthday

नीतू सिंह ने साल 1973 की फिल्म रिक्शावाला से रणधीर कपूर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। फिल्म में नीतू की एक्टिंग को तो पसंद किया गया, हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद नीतू को उनकी जिंदगी का वो ऑफर मिला जिसने उनके सितारे ही बदल दिए। नीतू 1973 की फिल्म ‘यादों की बारात’ के एक गाने लेकर ‘हम दीवाना दिल’ में नजर आई थीं जिससे उन्हें देश भर में पहचान हासिल हुई।

जिसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए। एक्ट्रेस ने रफू चक्कर, खेल-खेल में, शंकर दादा, महा चोर, दीवार, कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ी।

ऋषि कपूर के लिए एक्टिंग के करियर को दी थी बलि…

Neetu Kumar Birthday

कपूर खानदान का एक ट्रेडिशन चला आ रहा है जिसके चलते उनके घर की बहुओं को फिल्मों में काम करने की मनाही थी। नीतू ने भी परिवार का ट्रेडिशन फॉलो करते हुए एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट ले लिया। खबर सामने आते ही एक्ट्रेस और कपूर खानदान विवादों से घिर गया। लोगों का कहना था कि नीतू से जबरदस्ती एक्टिंग छुड़वाई है। इन खबरों के बीच नीतू ने बयान दिया कि एक्टिंग छोड़ने का फैसला उनका अपना था।

जब शादी में हो गए थे बेहोश…

Neetu Kumar Birthday

ऋषि और नीतू (Neetu Singh) की शादी में दोनों के ही साथ एक मजेदार किस्सा हुआ था, आपको जानकर यह हैरानी होगी कि नीतू सिह और ऋषि कपूर दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। दरअसल, नीतू (Neetu Singh) अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गई थी। वहीं ऋषि (Rishi Kapoor) अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे।


नीतू का असली नाम है ये…

Neetu Kumar Birthday

आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले नीतू ‘सोनिया सिंह’ के नाम जानी जाती थीं। जी हां! नीतू का असली नाम ‘सोनिया सिंह’ है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद इनका नाम नीतू सिंह हो गया और बाद में अभिनेता ऋषि कपूर की वाइफ बनने के बाद ये नीतू कपूर बन गईं। नीतू बहुत छोटी उम्र से एक्टिंग कर रही हैं क्योंकि उन्हें बचपन से एक्टिंग में शौक रहा है। 60 के दशक में उन्होंने ‘दो कलियां’, ‘पवित्र पापी’ और ‘वारिस’ जैसी फिल्में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और उन दिनों इनका स्क्रीन नेम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ हुआ करता था। नीतू ने मशहूर अभिनेत्री बैजन्तीमाल की ही स्टूडेंट थी और उन्हीं से ही से डांस सीखा।

शादी के बाद बॉलीवुड से लिया लंबा ब्रेक…

Neetu Kumar Birthday

शादी के बाद नीतू ने फिल्मों से गायब हो गईं और करीब 26 साल बाद नीतू कपूर साल 2009 में लव आजकल से फिल्मों में वापसी की। जिसके बाद अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘बेशर्म’  में नजर आईं थीं। नीतू और ऋषि से एक बेटा एक्टर रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर हैं।

Neetu Kumar Birthday

नीतू ने ऐसे मनाया बर्थडे…

Neetu Kumar Birthday

Neetu Kumar Birthday

नीतू कपूर के बर्थडे पर पूरे कपूर फैमिली ने एक साथ डिनर किया। इस मौके पर कपूर खानदान के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर, बबीता, करीना कपूर ,करिश्मा कपूर इकट्ठे हुए। इनके साथ साथ रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और उनकी मम्मी सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी पहुंची हुई थीं। वही नीतू कपूर के बर्थडे पर गर्ल्स गैंग ने जमकर मस्ती करते हुए फोटो सेशन करवाया। नीतू कपूर के बर्थडे पर आयोजित किए गए डिनर पार्टी की फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। इस मौके पर अपनी मम्मी और बहन के साथ पहुंची आलिया भट्ट को देखकर माना जा रहा है कि जल्द ही आलिया-रणबीर भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले भी नीतू कपूर और सोनी राजदान एक साथ नजर आती रहती हैं।

Neetu Kumar Birthday

बता दें कि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मम्मी के जन्मदिन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी मां को बर्थडे विश किया। रिद्धिमा ने अपनी मम्मी और भाई रणबीर संग एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसके अलावा डिनर पार्टी की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर ने अपनी मां के बर्थडे पर उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन नीतू को अपने हस्बैंड ऋषि कपूर की कमी जरूर खल रही होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto RP888 toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 rp888 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp