बॉलीवुड

आलीशान जिंदगी जीने में विश्वास रखते थे सुशांत, अपने पीछे छोड़ गए चांद पर जमीं और इतनी संपत्ति

बॉलीवुड फैंस और सुशांत के चाहने वालों को 14 जून 2020 का दिन तो अवश्य ही याद होगा, क्योंकि इसी दिन बॉलीवुड का यह उभरता सितारा सदा-सदा के लिए शांत हो गया था। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के सभी फैंस को इस खबर ने पूरी तरह से हिला दिया था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के एक्टिंग की बात करें। तो उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत टीवी जगत की थी। टीवी जगत में अपना नाम कमाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ‘काई पो छे’ लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी और बुलन्दियों की तरफ़ बढ़ते चले गए, लेकिन फ़िर आया एक समय की मानों सबकुछ थम सा गया।

Sushant Singh Rajput

वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी। अपना करियर बनाने के लिए जब वे माया नगरी आए थे। तब वे किराए के मकान में रहते थे। लेकिन जाते-जाते सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे चांद पर जमीन तक छोड़कर गए है। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम तो बहुत कमाया उसके साथ उन्होंने बहुत पैसे भी कमाए। कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत एक फिल्म को करने के लिए 8 करोड रुपए लेते थे। सुशांत सिंह राजपूत जिंदगी को बड़े ही ऐशो- आराम से जीना पसंद करते थे।

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput

34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा प्रॉपर्टी खरीदने में लगा रखा था। इसलिए सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर भी जमीन खरीदी थी। सुशांत को चांद और तारों से बहुत ज्यादा लगाव था। सुशांत सिंह राजपूत चांद से संबंधित भी एक फिल्म करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत के पास मुंबई जैसे बड़े महानगर में एक बहुत ही सुंदर घर है।

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput

इस घर को सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी सुख-सुविधाओं के अनुसार बनाया था। सुशांत के मुंबई के पाली हिल घर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं है। सुशांत ने अपने इसी घर में चांद तारों को देखने के लिए बहुत ही एडवांस टेलीस्कोप लगा रखा था। सुशांत को चांद और तारे देखने का बहुत शौक था। रात में अपना अधिकतर समय वे चांद तारों को देखने में बिताया करते थे। सुशांत के पास सबसे पावरफुल टेलीस्कोप 14LXOO था और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन ‘इंटरनेशनल लूनर लैंडस रजिस्ट्री’ से खरीदी थी।

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput

सुशांत के मुंबई के पाली हिल स्थित आलीशान आशियाने की कीमत करीब 20 करोड रुपए है। उन्होंने अपने इस घर को सजाने के लिए भी बहुत पैसे खर्च किए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता और बहनों के लिए बहुत सी प्रॉपर्टी खरीद रखी है। सुशांत के इस घर में बहुत बड़ा गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग प्लेस है, क्योंकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गाड़ियों का भी बहुत शौक था।

Sushant singh rajput

 

 

उनके पास हर तरह की लग्जरी कार और बाइक का कलेक्शन मौजूद रहा। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पास शानदार बीएमडब्ल्यू K-1300R बाइक भी थी। बीएमडब्ल्यू बाइक की कीमत ₹25 लाख है। उनके पास करीब डेढ़ करोड़ की मसेराटी क्वाटोपोटो भी थी, सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे करीब 90 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत ही कम उम्र में शोहरत और दौलत दोनों कमाई, लेकिन ऊपर वाले ने इस उभरते कलाकार को बहुत जल्दी अपने पास बुला लिया।

Sushant Singh Rajput

Back to top button
?>