राजनीतिसमाचार

आरिफ ने धोखे से करवाया हिन्दू युवती का धर्मांतरण, सच पता चलने पर की मारने की कोशिश

धर्मांतरण का शिकार हुई पीड़िता ने रोते हुए कोर्ट में कहा- ये राक्षस है, मुझे मारना चाहा था

धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरिफ हाशमी की मुश्लिकें ओर बढ़ गई है। इसके खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं अब इनके खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट भी लगने वाला है। हाल ही में आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी एवं होटल संचालिका ने अपना बयान दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि कैसे आरिफ हाशमी ने उसे धोखा दिया और उसका धर्म परिवर्तन करवाया।

arif hashmi

पीड़िता के अनुसार धर्म परिवर्तन करवाने के बाद उसके साथ मार पीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उसका धर्म परिवर्तन वर्ष 2011 में अजमेर में कराया गया था। आरोपित ने वहां पर उससे निकाह भी किया था। इस पूरे मामले के बारे में इंस्पेक्टर सदर अजय कौशल ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में एफआईआर का समर्थन किया है। कोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि आरिफ हाशमी ने उसका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण किया है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वो डरा धमकाकर उससे रुपये मांगा करता था। होटल में अय्याशी किया करता था और उसके संबंध कई महिलाओं से थ। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि आरोपित इंसान नहीं राक्षस है। गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया था। उन्हें बेरहमी से पीटा करता था। अय्याश है।

arif hashmi

इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में ये पता चला कि उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन अजमेर में कराया था। धर्म परिवर्तन धोखे से किया गया था। पीड़िता ने कभी अपनी पहचान नहीं बदली। जो नाम पहले था उस नाम से रह रही थीं। आरोपित को ये बात पसंद नहीं थी। उसने पीड़िता का मंदिर तक जाना बंद कर दिया था।  पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपित उन्हें जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया करता था। बात-बात पर उसे जाति का ताना मारता था। पीड़िता का कहना है कि वो उसकी हत्या तक करना चाहता था।

arif hashmi

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया कि आरोपी शूटर सचिन कंजा को अच्छे से जानता था और उससे मिला करता था। अब इस मामले में पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी आरिफ के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

arif hashmi

बदमाशों से है संबंध

इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से संपर्क भी किया है। जो कि आरिफ को जानते हैं। वहीं पुलिस को गोपनीय रूप से ये जानकारी मिली है कि आरिफ के पेशेवर बदमाशों से भी संबंध हैं। वो बदमाशों को शरण देना का काम करता था और उनकी आर्थिक रूप से मदद किया करता था। ये बदमाशों का हवाला देकर पीड़िता को डराया भी करता था। पुलिस इस मामले की ओर छानबीन कर रही है और आरिफ के खिलाफ ओर सबूत जमा करने में लगी हुई है।

arif hashmi

गौरतलब है कि पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जबकि पीड़िता ने कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है। जिसमें उसने धर्म परिवर्तन की बात भी कबूली है और बताया है कि कैसे उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया है।

Back to top button