दिलचस्प

एक सफल आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, उत्तराखंड CM की पत्नी इसका जीता जागता उदाहरण है- Pics

कहते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक बुद्धिमान और सपोर्ट करने वाली महिला का हाथ होता है। जब आपकी बीवी आपके करियर में रुचि लेने लगे, आपको सही सलाह दे और अपने सपनों को छोड़ आपके सपनों को पूरा करने में जी जान लगा दें, तो आपको सफलता का स्वाद चखने से कोई नहीं रोक सकता है। अब हाल ही में उत्तराखंड राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी को ही ले लीजिए।

45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में उत्तराखंड राज्य का बतौर सीएम कार्यभार संभाला है। उनकी बीवी का नाम गीता धामी हैं। वे अपने पति के लिए इतनी लक्की रही कि कभी भी राज्य के मंत्रिमंडल में मंत्री तक नहीं रहे पुष्कर सिंह धामी सीधे मुख्य मंत्री बन गए। कहा जाता है कि उन्होंने कभी सियासती ताकत पाने की लालसा नहीं रखी। वे कर्म में विश्वास रखते हैं। अपना काम ईमानदार से करते हैं। शायद इसी का यह नतीजा रहा कि वे आज उत्तराखंड के सीएम बन गए। वे बड़े धार्मिक नेचर के भी हैं। राजनीति में दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद रोज पूजा पाठ करना नहीं छोड़ते हैं।

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वे अपने पति की राजनीतिक कार्यों से लेकर सामाजिक कार्यों तक हर कदम पर सहायता करती हैं।गीता सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अपने पति की हर छोटी बड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। फिर वह कोई त्यौहार हो या राजनीतिक कार्य, आपको पुष्कर सिंह की हर एक्टिविटी की तस्वीर उनकी बीवी गीता के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाएगी।

ऐसा कहा जाता है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी से अधिक तो उनकी बीवी गीता खटीमा विधानसभा क्षेत्र में आती जाती रहती है। दरअसल वे वहां के लोगों से मिलकर उनकी प्रॉब्लम सुनती हैं और फिर पति को इसका हल निकालने की सलाह देती हैं। वे राजनीति में कितनी एक्टिव हैं इसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही लगा सकते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और गीता ने साल 2011 में सात फेरे लिए थे। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। गीता को अपना ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में बिताना पसंद है। गीता धामी की स्कूली पढ़ाई की बात करें तो वे गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, खटीमा में पढ़ा करती थी। वहीं कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने हेमवती नंदन बगुगुणा गवर्नमेंट कॉलेज से पूरी की है।

जब गीता को अपने पति के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिली थी तो उनकी आंखों से खुशी के आँसूओं की धारा बहने लगी थी। उधर घर में ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी थी। आतिशबाजी का कार्यक्रम भी जोरों शोरों से चल रहा था। हर किसी के चेहरे पर खुशी के भाव थे। पति के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी पत्नी गीता धामी ने कहा कि भगवान केदारनाथ के आर्शीवाद से उन्हें प्रदेश का नेतृत्व प्राप्त हुआ है। मुझे यकीन है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मेरे पति को यहाँ तक पहुंचाने के लिए मैं पार्टी हाईकमान का और देवतुल्य जनता का धन्यवाद करना चाहती हूँ।

Back to top button