बॉलीवुड

इन 4 अभिनेत्रियों से इश्क लड़ा चुके हैं धोनी, लेकिन किसी भी रिश्ते को नहीं मिली मंजिल

क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर और कामयाब कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) आज 40 साल के हो गए हैं. भारत के पूर्व कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था. अपने खेल के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अपने लव अफ़ेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन ICC ख़िताब अपने नाम किए हैं. धोनी का प्रेम प्रसंग कई अभिनेत्रियों के साथ चला है, लेकिन उन्होंने साल 2010 में शादी की थी साक्षी से. आइए आज धोनी के सभी अफ़ेयर्स के साथ ही उनकी और साक्षी की शादी के बारे में भी आपको बताते हैं…

दीपिका पादुकोण…

dhoni deepika

दीपिका पादुकोण आज के समय की सबसे चर्चित और सफ़ल अदाकारा हैं. दीपिका पादुकोण की अदाकारी का हर कोई दीवाना है. वहीं कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी भी दीपिका पर अपना दिल हार चुके हैं. दीपिका के बॉलीवुड डेब्यू के बाद धोनी के साथ उनके अफ़ेयर की ख़बर सामने आई थी. लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी. दीपिका ने धोनी संग रिश्ते की ख़बर को अफ़वाह करार दिया था.

लक्ष्मी राय…

rai lakshmi dhoni

महेंद्र सिंह धोनी का नाम अभिनेत्री लक्ष्मी राय के साथ जुड़ चुका है. लक्ष्मी राय दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक मशहूर अदाकारा हैं. लक्ष्मी और महेंद्र भी एक दूसरे के प्यार में कैद हो चुके हैं. साल 2009 में एक साक्षात्कार के दौरान लक्ष्मी ने धोनी संग अपने रिश्ते के बारे में खुद बताया था. हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गई थी. गौरतलब है कि, लक्ष्मी राय हिंदी सिनेमा में भी काम काम कर चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘जूली-2’ से रखे थे.

असिन…

dhoni asin

महेंद्र सिंह धोनी का नाम साउथ और बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस असिन के साथ भी जुड़ चुका है. धोनी और असिन के रिश्ते को लेकर चर्चा उस समय शुरू हुई थी जब दोनों एक साथ एक ही ब्रांड को प्रमोट करते नजर आए थे. हालांकि दोनों का रिश्ते को लेकर ज़्यादा कुछ सामने नहीं आया और दोनों का रिश्ता जल्द ही टूट गया था. बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से और असिन ने राहुल शर्मा से शादी कर ली थी. असिन ने बॉलीवुड में गजनी और रेडी जैसी सफ़ल फिल्मों में काम किया है.

प्रीति सिमोस…

dhoni preeti simoes

प्रीति सिमोस कपिल शर्मा शो में काम कर चुकी हैं. प्रीति भी कभी धोनी से प्यार करती थी और दोनों का नाम साथ में जुड़ चुका है, लेकिन यह ख़बर महज अफ़वाह बनकर रह गई.

फिर साक्षी संग लिए सात फेरे…

mahendra singh dhoni and sakshi

इतने अफ़ेयर्स के बाद महेंद्र सिंह धोनी का दिल आया था एक साधारण सी लड़की साक्षी पर. धोनी से साक्षी से साल 2010 में सात फेरे ली लिए थे. दोनों की शादी 4 जुलाई 2010 को संपन्न हुई थी. धोनी और साक्षी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे और बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे.

dhoni sakshi marriage

dhoni sakshi marriage

साल 2008 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. अचानक से दोनों की सगाई हो गई और फिर जल्द ही कपल ने शादी कर ली थी.

dhoni sakshi marriage

dhoni sakshi marriage

आज धोनी और साक्षी की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है.

dhoni sakshi marriage

dhoni sakshi marriage

Back to top button