बॉलीवुड

अपने परिवार के लिए इतनी संपत्ति छोढ़ कर गए हैं दिलीप कुमार, सिर्फ एक बंगले की कीमत है 250 करोड़

जानिये कौन होगा दिलीप कुमार के करोड़ों के संपत्ति का मालिक

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 98 साल की उम्र में इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली है। दिलीप कुमार ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर रखा है। ये अपने दौर के जाने माने अभिनेता हुआ करते थे और एक फिल्म करने के लिए ये 1 लाख रुपए लिया करते थे। 50 के दशक में इतने पैसे चार्ज करने वाले ये इकलौते अभिनेता थे।

dilip kumar

दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था। इन्होंने फिल्मी जगत में आने के लिए अपना नाम बदल लिया और दिलीप कुमार के नाम से प्रसिद्ध हुए। दिलीप कुमार ने खूब शौहरत कमाई और ये करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार की नेट वर्थ 85 डॉलर मिलियन यानी 627 करोड़ रुपए के आस पास की है।

dilip kumar

250 करोड़ रुपये का है बंगला

dilip kumar

इनका मुंबई के बांद्रा इलाके में 1,600 वर्ग मीटर का एक बंगला भी है। जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। हालांकि इस बंगले को लेकर इनका विवाद अपने भाई के साथ चल रहा था। दरअसल कई साल पहले दिलीप कुमार की ओर से सायरा बनो ने कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि दिलीप के दोनों भाईयों का इस प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा नहीं है।

dilip kumar

साल 2007 में इस प्रॉपर्टी के लिए अग्रीमेंट हुआ था। जिसमें दिलीप कुमार को 1,200 वर्गफूट जगह भाई अहसान को देनी थी। वहीं असलम को 800 वर्गफुट जगह देनी थी। लेकिन दिलीप कुमार इस बंगले को फिर से बनवाना चाहते थे। लेकिन उनके भाइयों ने बंगला खाली नहीं किया। ये बंगला दिलीप कुमार ने 1953 में खरीदा था।

dilip kumar

बंगले के अलावा अन्य जगहों पर भी दिलीप कुमार की संपत्ति है। दिलीप कुमार के पास काफी महंगी गाड़ियां भी हैं। वहीं इनके निधन के बाद इनकी सारी संपत्ति इनकी पत्नी सायरा बानो को मिल जाएगी। आपको बात दें कि दिलीप कुमार और इनकी पत्नी सायरा बानो की कोई संतान नहीं है।

dilip kumar

संपत्ति के अलावा इनके पास कई सारे सर्वोच्च सम्मान भी हैं। इन्हें भारतीय फिल्मों में यादगार अभिनय करने के लिए फिल्मों का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा इनको पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज़’ से से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये वर्ष 2000 में राज्य सभा के सदस्य भी रहे हैं।

dilip kumar

गौरतलब है कि आज सुबह 7.30 बजे इन्होंने मुंबई के ह‍िंदूजा अस्‍पताल में आखिरी सांस ली थी। ये लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ महीने पहले भी इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद इनको डिसचार्ज कर दिया गया था। वहीं फिर से तबीयत खराब होने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर इन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

dilip kumar

इनके शव को अस्पताल से घर ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि आज शाम 5 बजे जूहू कब्रिस्तान में इनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। दिलीप कुमार के निधन पर कई जानी मानी हस्तियों ने अपना दुख जाहिर किया है और पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर इनकी आत्मा की शांति की कामना की है।

Back to top button