बॉलीवुड

इन विदेशी क्रिकेटरों को अपना देश छोड़ भाई भारत की देसी लड़कियां, शादी कर बसा लिया घर

भारतीय लड़कियों की बात ही कुछ और होती है। इनकी सुंदरता और संस्कार हर देश की लड़कियों में मिलना बेहद मुश्किल होता है। यही वजह है कि अधिकतर भारतीय चाहे कितने भी अमीर बन जाए, विदेश में पढ़ाई कर लें, दूसरे देश में करोड़ों रुपए कमा लें, लेकिन जब बात शादी की आती है तो वे एक भारतीय लड़की को ही चुनते हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई ऐसे नामी लोग हैं जिन्हें भारतीय लड़कियां बहुत पसंद है। ऐसे में आज हम आपको 7 ऐसे विदेशी क्रिकेटर्स से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने एक इंडियन लड़की से शादी रचाई है।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

Shoaib-Malik-Sania-Mirza

सानिया मिर्जा को पूरी दुनिया एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी के रूप में जानती है। उन्होंने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। ये शोएब की दूसरी शादी थी। इसके पहले वह आयशा सिद्दीकी के पति थे। इनका रिश्ता 2002 से 2010 तक रहा। शोएब से शादी को लेकर सानिया की कई लोगों ने आलोचना भी की थी।

ग्लेन टर्नर और सुखिंदर कौर

Glenn-Turner-and-Sukhwinder-Kaur-Gill

ग्लेन टर्नर पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारतीय मूल की सुखिंदर कौर से 1973 में शादी रचाई थी। सुखिंदर उर्फ सुखी टर्नर न्यूजीलैंड में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत रह चुकी हैं।

जहीर अब्बास और रीटा लूथरा

 Zaheer-Abbas

पाकिस्तानी बल्लेबाज जहीर अब्बास 100 प्रथम श्रेणी के शतक बनाने वाले एकमात्र एशियाई बल्लेबाजों में से एक हैं। रीटा लूथरा से उनकी मुलाकात ब्रिटेन में हुई थी। तब वे इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान जहीर अंग्रेजी काउंटी ग्लूस्टरशायर के लिए प्ले कर रहे थे। अब्बास से शादी के बाद रीटा अप्पना धर्म परिवर्तित कर समीना अब्बास बन गयी। वर्तमान में दोनों कराची में रहते हैं। समीना इंटीरियर डिजाइन का बिजनेस चलाती हैं।

मुथैया मुरलिथरण और मधिमलार राममुर्ती

Muttiah Muralitharan

मुथैया मुरलीधरन की गिनती श्रीलंका के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में होती है। वे टेस्ट और वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2005 में चेन्नई की रहने वाली मधिमलार नाम की लड़की से शादी रचाई। वे डॉ एस राममुर्ती और निथ्या राममुर्ती की बेटी हैं। उनके पिता मालर अस्पतालों के मालिक हैं।

शॉन टैट और मशूम सिंघा

shaun-tait

शॉन टेट एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। इन्होंने साल 2012 में भारतीय मॉडल मशूम से शादी रचाई थी। ये शादी मुंबई में हुई थी जिसमें दोनों के मुंबई व ऑस्ट्रेलिया के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के पहले दोनों ने एक दूसरे के लंबे समय तक डेट भी किया था।

माइक ब्रेयरली और माना साराभाई

mike-brearly

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ग्रेट कप्तान रह चुके माइक ब्रेयरली ने गुजराती लड़की माना साराभाई से शादी रचाई है। माना प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम साराभाई की बेटी है। फिलहाल ये कपल लंदन में रहता है।

मोहसिन खान और रीना रॉय

Reena Roy

पाकिस्तानी क्रिकेटेर मोहसिन खान का दिल बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना रीना रॉय पर आ गया था। दोनों ने शादी भी कर ली थी। शादी के बाद रीना कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई। शादी से दोनों की एक बेटी भी हुई। हालांकि शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटी की कस्टडी रीना के पास है। वह भारत में अपनी बेटी के साथ रहती हैं।

Back to top button