बॉलीवुड

किसी ने माँ’ से रचाई शादी तो किसी ने ‘सास’ से, इन 6 सितारों को रील लाइफ पेरेंट्स से हुआ प्यार

एक बात तो तय है कि असल जिंदगी से फ़िल्मी दुनिया का कोई ताल्लुक नहीं होता है। जी हां ऐसा कहने का स्पष्ट कारण है। सोचिए क्या कोई रियल लाइफ में अपनी मां-बहन से शादी कर सकता है? नहीं न! लेकिन टीवी इंडस्ट्री में  ऑनस्क्रीन जो जोड़ियां दिखती हैं, वास्तविक जीवन में वैसा कुछ भी नहीं होता। बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की चकाचौंद किसी से भी छिपी नहीं है।

यहाँ स्क्रिप्ट और स्टोरी की डिमांड के अनुसार कलाकरों को कास्ट किया जाता है। ऐसे में बहुत से स्टार्स एक दूसरे की उम्र के बराबर होते हैं लेकिन उन्हें भाई-बहन, माँ-बेटे आदि के किरदार निभाने को दे दिए जाते हैं।

बहुत से सेलेबस ने तो अपनी ऑनस्क्रीन बहनों से शादी तक रचाई है। वही आज हम आपको जिन हस्तियों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, उन्हें अपने रील लाइफ पेरेंट्स से ही प्यार हो गया था। जी हां इनमे से कुछ ने अपनी माँ के किरदार को डेट किया तो किसी से ‘सासू’ माँ से ही शादी रचा ली।

वैसे भी कहते है कि जब कोई भी स्त्री-पुरुष साथ-साथ होते है तो उनके बीच एक अच्छी बॉन्डिंग डेवलप हो जाती है। कहीं न कहीं इसी बॉन्डिंग का नतीजा है कि ये सेलेब्स अपने रील लाइफ में मां और सासू मां से ही शादी वग़ैरह रचा ली। आइए जानते हैं इन हस्तियों के नाम…

राम कपूर और ईशा ग्रोवर…

ram kapoor esha grover

एक समय में एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह शो उस समय टीआरपी की टॉप लिस्ट में शामिल था। इसमें राम कपूर मुख्य किरदार निभाते दिखे थे। शो में उन्होंने ईशा ग्रोवर के पिता का किरदार निभाया था। लेकिन पर्दे से परे इन दोनों के अफेयर के चर्चे काफी ज़ोरों पर थे। हालाँकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कभी नहीं स्वीकारा।

सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल…

siddhart shukla smita bansal

बिग बॉस सीजन-13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सबकी पहली पसंद बन चुके हैं। उन्होंने कलर्स टीवी के ‘बालिका वधु’ में स्मिता बंसल के साथ सास और दामाद का किरदार निभाया था। लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे को अपना दिल हार बैठे थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था लेकिन बाद में इनका रिश्ता टूट गया।

सुनील दत्त और नर्गिस…

sunil dutt nargish

पुरानी फिल्मों की बात ही कुछ अलग होती है। इन्हीं में से एक फ़िल्म थी ‘मदर इंडिया’। यह फिल्म एक समय में सुपर डूपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त और नर्गिस ने माँ-बेटे का किरदार निभाया था। लेकिन असली जिंदगी में दोनों ने शादी रचा कर सात जन्मों के लिए एक दूजे को अपना बना लिया था।

अंकित गेरा और मोनिका सिंह…

ankita gour monika singh

अंकित गेरा ने ‘सपने सुनहरे लड़कपन’ से पहले ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ में काम किया था। इस शो में वह मोनिका सिंह के बेटे का किरदार निभा रहे थे लेकिन, रियल लाइफ में दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया है।


अपर्णा कुमार और हर्षद अरोड़ा…

reel life parent real life couple

टीवी सीरियल ‘मायावी’ में एक्ट्रेस अपर्णा कुमार ने हर्षद अरोड़ा की माँ का किरदार प्ले किया था। लेकिन दोनों के रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट करने की खबरें किसी से छुपी नहीं थी।


नीना गुप्ता और आलोक नाथ…

nina gupta alok nath

मशहूर सीरियल ‘बुनियाद’ में नीना गुप्ता ने आलोक नाथ की बहु का किरदार निभाया था। दोनों की ससुर-बहु की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता रहा है। लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे को दिल दे चुके थे। दोनों के अफेयर के चर्चे काफी समय तक सुर्खियां बटोरते रहे थे।

Back to top button