बॉलीवुड

मनचले शख्स ने लाइव शो में टच किया गायिका का प्राइवेट पार्ट, देखें फिर क्या हुआ – Video

महिलाओं की इज्जत करना हम सभी पुरुषों का कर्तव्यय होता है। हमे स्त्रियों को वह पूरा मान सम्मान देना चाहिए जिसकी वह हकदार हैं। आज महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। वे भी अपने करियर में सफल हो रही हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करें और उनकी गरिमा प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। लेकिन कुछ पुरुष यह बात नहीं समझते हैं। महिला को देखते ही उनके दिमाग में बस गंदी बातें चलने लगती है। इसका नतीजा ये होता है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई मामले हमे रोज ही देखने या सुनने को मिलते हैं।

ऐसा नहीं है कि इस छेड़खनाई का शिकार सिर्फ आम महिलाएं ही होती हैं। बल्कि बड़ी बड़ी सलेब्रिटीज महिलाएं भी यौन सोशन या छेड़खानी जैसी घटनाओं की चपेट में आ चुकी हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस गायिका को ही ले लीजिए। यह गायिका स्टेज पर अपनी परफॉरमेंस दे रही थी। लेकिन तभी एक मनचला युवक महिला गायिका के प्राइवेट पार्ट को छू लेता है। यह देख गायिका को बहुत गुस्सा आता है और फिर वह कुछ ऐसा करती है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई मर्द किसी महिला को छेड़ने की हिम्मत दिखाएगा।

vinka

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला स्टेज पर गाना गा रही है। तभी दर्शकों में खड़ा एक शख्स अपने हाथ लंबे कर महिला के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश करता है। शख्स की यह हरकत देख गायिका बड़ी गुस्सा हो जाती है। वह बिना कोई समय बर्बाद किए एक दो नहीं बल्कि कई बार उस मनचले शख्स के मुंह पर लात मारती है। दिलचस्प बात ये होती है कि शख्स को हाथोंहाथ सबक सिखाने के बाद महिला फिर से अपना सिंगिंग परफॉरमेंस जारी रखती है।

Vinka delivers brutal

वीडियो में दिखाई दे रही इस महिला सिंगर का नाम Vinka उर्फ Veronica Luggya है। वह युगांडा की गायिका हैं। वे एक बच्चे की माँ भी हैं। उनके साथ ये शर्मनाक घटना तब हुई जब वे South Sudan में एक स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी। इसी दौरान एक फैन ने उनके प्राइवेट पार्ट को टच करने की कोशिश की थी। हालांकि सिंगर ने भी उसकी ये हरकत सहन नहीं कि और उसे हाथोंहाथ करारा जवाब देते हुए मुंह कर किक मार दिए। बाद में सिक्योरिटी वाला बंदा बीच में आ गया।

अब यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसने मनचले शख्स को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। वहीं लोगों ने सिंगर के तुरंत एक्शन लेकर शख्स को सबक सिखाने के तरीके की तारीफ भी की। सिंगर को चारों तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। चलिए तो पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? आपके हिसाब से इस तरह के मनचले आशिकों को क्या सजा दी जानी चाहिए? वैसे यदि आप अपने आसपास किसी शख्स को महिला के साथ छेड़खानी करता हुआ देखें तो उसे सबक जरूर सिखाएं।

Back to top button