बॉलीवुड

यह हैं टेलीविज़न दुनिया की 10 बेमेल जोड़ियां, फ़िर भी दर्शकों का बरसा इनपर अगाध प्रेम…

भारतीय सिनेमा की एक रवायत है। कोई भी फिल्म या धारावाहिक बिना प्रेम-कहानी के न तो शुरू होती है और न ही समाप्त। ऐसे में कई बार एक्टर और एक्ट्रेसस को अपने से बड़े उम्र के कलाकारों के साथ रोमांस करना पड़ता है। यह रोमांस ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक चर्चा का विषय बनता है। कई बार ऐसे शूट करना स्टार्स के लिए ऑफ कैमरा भी आसान नहीं होता है लेकिन कई ऐसी जोड़ियां है जिसने बेमेल होने के बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Popular Love Story In serial

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में। जो उम्र के मायने में तो स्क्रीन पर फिट नहीं बैठी, लेकिन उन्होंने अपने किरदार के बल पर दर्शकों के बीच ख़ास जगह बनाई।

प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय…

Popular Love Story In serial

प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय शो “मोल्की” में अहम किरदार निभाते नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को वाकई में कमाल की लगती है। शो की बात करें तो इसमें प्रियल, अमर की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, जो उनसे काफी छोटी हैं। आपको बता दें दोनों की उम्र में करीब 25 साल का फासला है। लेकिन दोनों ने अपनी कलाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अनुष्का सेन और विकास मनकतला…

Popular Love Story In serial

सीरियल ‘झांसी की रानी’ की एक्ट्रेस अनुष्का सेन और एक्टर विकास मनकतला की जोड़ी बेस्ट जोड़ी की लिस्ट में शामिल होती है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी बेहद पसंद आती है। दोनों का किरदार भी उन पर काफी जंचता है। अनुष्का और विकास की उम्र में करीब 18 साल का अंतर है। जहां अनुष्का 18 साल की हैं और वहीं विकास 36 साल के हैं।

रीम शेख और सेहबान आजिम…

sehban azim and reem shaikh

शो ‘तुझसे है राब्ता’ सभी के पसंदीदा शो में से एक है। इस शो की स्क्रिप्ट से लेकर किरदारों तक फैंस को बेहद पसंद आते हैं। शो में रीम शेख और सेहबान अजीम की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। लेकिन ये शायद ही कोई जानता होगा कि दोनों की उम्र में 17 साल का अंतर है।

अविका गौर और मनीष राय सिंघन…

Popular Love Story In serial

टेलीविजन शो ससुराल सिमर का भी बेस्ट शो की लिस्ट में शामिल होता है। शो में अविका गौर और मनीष रायसिंघन की केमिस्ट्री बेहद ही शानदार दिखाई देती है। आपको बता दें दोनों कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहे चुके हैं। जब दोनों इस शो में एक साथ काम कर रहे थे तब अविका 22 साल की थी और मनीष 44 साल के थे।

शाहिर शेख और रिया शर्मा…

shaheer sheikh and rhea sharma

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शाहिर शेख और रिया शर्मा की जोड़ी सभी को बेहद लुभाती है। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। ” एक इंटरव्यू के दौरान रिया यह भी खुलासा कर चुकी हैं कि वह बचपन के क्रश शाहिर के साथ हमेशा से काम करना चाहती थी।

प्रविष्ट मिश्रा और औरा भटनागर…

mismacthed pairings on tv

‘बैरिस्टर बाबू’ शो से आप सभी वाकिफ होंगे। इस सीरियल में प्रविष्ट मिश्रा और औरा भटनागर अहम रोल प्ले करते नजर आते हैं। आपको बता दें दोनों की उम्र में काफी फासला है जहां औरा भटनागर 10 साल की हैं तो वहीं प्रविष्ट मिश्रा 27 साल के हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन धमाल मचाने में कामयाब रही है।

Back to top button