राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेंगी ढ़ेर सारी खुशियां, 2 राशिवालों का राजयोग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल जनवरी से 5 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

aries zodiac sign

इस सप्ताह ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। लकड़ी एवं फर्नीचर से संबंधित व्यापार करने वालों को वर्तमान समय में घाटे का सौदा करने से बचना चाहिए, आर्थिक हानि को लेकर सचेत रहें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। संतान के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी हर संभव सहायता करेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

हेल्थ के विषय में : आंख के रोग और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus zodiac sign

इस सप्ताह कुछ सकारात्मक बदलाव आपके जीवन में हो सकते है। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहने वाला है। घर के बुजर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्ते में मजबूती आयेगी। लंबे समय से आ रही मुश्किलें दूर होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के भी योग बन रहा है।

हेल्थ के विषय में : वृषभ राशि वाले इस हफ्ते सेहतमंद और तंदुरुस्त बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

gemini

इस सप्ताह कर्मक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। सहकर्मियों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको मेहनत करते हुए, प्रगति के द्वार खोलने होंगे। कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। कार्य के प्रति आपका समर्पण बहुत अधिक रहेगा नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करेगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रियतम के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।

करियर के विषय में : लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।

हेल्थ के विषय में : खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगाभीकाम टालने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है। जल्दबाजी से कार्य करने से काम बिगड़ सकता है, सावधानी रखनी चाहिये।

प्यार के विषय में : पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको पेट के रोग हो सकते हैं, सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सिंह राशि वाले ऑफिस में चिकनी-चुपड़ी बातों करने वालों से दूर रहें, खासकर जो बहुत तारीफ करते हैं, उसके प्रति बहुत सजग रहिए। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। नौकरी और कारोबार में अपने पराक्रम का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में भरपूर सुख का योग है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल होगा।

करियर के विषय में : कारोबार के लिए यात्रा से फायदा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo

इस सप्ताह आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी नयी दिशा में काम करने से लाभ होगा। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। कड़वी बातें न करें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है। आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको करियर में ख़ास पहचान दिलाएगी।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ में एक बात ध्यान रखें, भूखे पेट न रहें, हल्का-फुल्का ही सही लेकिन कुछ अवश्य खाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस सप्ताह आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता से रुके हुए कार्य हल होने के आसार बने हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी से उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

करियर के विषय में : आप इस सप्ताह खूब मेहनत करेंगे, लेकिन काम की चीजें पढ़ेंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : तनाव के चलते बीमारी होना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

scorpio

वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह कुछ धन आप सामाजिक अथवा धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होने के संकेत है। आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से कार्यों को लेकर तनातनी हो सकती है, इसलिए दूसरों पर बल की जगह बुद्धि का प्रयोग कर कार्य पूरा करें। परेशानियों से निपटने के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार आ सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

sagittarius

इस हफ्ते आप नये काम करने की सोच सकते हैं। घर हो या ऑफिस सभी जगह पैनी निगाह रखनी होगी, क्योंकि निकट के लोग आपके पीठ पीछे किसी से बुराई कर सकते हैं। आपको प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी होने की संभावना है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं हानिकारक भोजन न लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

capricorn

इस सप्ताह आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। छोटी से छोटी खुशी परिवार के सदस्यों के साथ बांटना आपको प्रसन्नता से भर देगा। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। खेल जगत के लोगो को लिये इस सप्ताह से नयी शुरुआत होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद नहीं मिल पाएगी। वाणी पर संयम रखें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको नींद की कमी और थकान महसूस होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

aquarius

इस सप्ताह किसी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियाँ हासिल होगी। अचानक धन लाभ होगा। समाज में आपके कामों की चर्चा होगी। नये व्यापार की शुरुआत में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि व्यापार के द्वारा सोचा गया मुनाफा हाथ लगने में संदेह है। इस सप्ताह दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। अध्यात्मिक जगत के लोगों के लिये मन में कुछ भ्रम वाली स्थिति रह सकती है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में कुछ दिन के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।

करियर के विषय में : करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ख्याल रखें। काम पर ध्यान दे। आलस्य करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

pisces

यह सप्ताह आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी आपसे इम्प्रेस होंगे। कर्मक्षेत्र में कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए, प्रतिभा के झण्डे गाडेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा युवाओं के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : दाढ़-दांत के रोग हो सकते हैं। थकान और तनाव हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 जुलाई से 11 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 जुलाई से 11 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 जुलाई से 11 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिदेव को तेल है काफ़ी पसन्द, शनिवार के दिन तेल से करें यह उपाय मनोकामनाएं होंगी पूरी

Back to top button