समाचार

अचानक मंडप में घुस गई UP पुलिस, दुल्हन से पूछा बस एक सवाल, जवाब सुनते ही रोक दी शादी

कोरोना वायरस इस समय कमजोर हो गया है। देशभर में इसके कम मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लोग एक बार फिर शादियां करने में व्यस्त हो गए हैं। अभी तक लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते शादियां कम और लिमिटेड मेहमानों के बीच ही हो रही थी, लेकिन अभी हालत बेहतर है। शादी के सीजन के शुरू होते ही इससे जुड़ी कई अनोखी खबरें भी आने लगी है। अब देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिले की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां शनिवार को शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

minor girls marriage

दरअसल यहां नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। शादी में दो लड़कों की दो लड़कियों से शादी हो रही थी। तभी इस शादी में अचानक से पुलिस आ गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी सीधे दूल्हा दुल्हन के नजदीक गए और बस एक सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब मिलते ही उन्होंने शादी रुकवा दी। इसके साथ ही दूल्हा दुल्हन के परिजनों को चेतावनी भी दी गई। चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शख्स ने कहा कि नोएडा के एक गांव में दो लड़के और दो लड़कियों की शादी हो रही है। ये सभी एक साथ पढ़ते हैं। आप जल्दी आ जाइए। बस यह सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग तुरंत शादी समारोह में पहुंच गए। पुलिस के वहां अचानक पहुंचते ही हड़कंप मच गया। हर किसी के मन में यही सवाल चलने लगा कि ये पुलिस यहां पर क्या कर रही है।

minor girls marriage

इसके पहले की वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते एक पुलिस अफसर सीधा दूल्हा दुल्हन के पास गया और मात्र एक सवाल पूछा। इस सवाल का उन्हें जैसे ही जवाब मिला तो शादी तुरंत रुकवा दी गई। दरअसल पुलिसवाले ने दूल्हा दुल्हन से उनकी उम्र पूछी थी। इस पर उन्होंने अपनी उम्र 14 वर्ष बताई। ये सभी स्कूल में साथ पढ़ते थे। जैसा कि आप सभी जानते हैं लड़की की शादी की कानूनन उम्र 18 वर्ष है जबकि लड़के की 21 साल है। ऐसे में पुलिस ने ये शादी वहीं रुकवा दी।

minor girls marriage

इस मामले पर ग्रेटर नोएडा प्रोबेशन अधिकारी बताते हैं कि पुलिस टीम ने चारों नाबालिग छात्र-छात्राओं से उनकी उम्र से जुड़े दस्तावेज देखे। इनसे साफ हो गया कि चारों की उम्र 18 वर्ष से कम है। नाबालिग होने की वजह से उनका यह विवाह समारोह रुकवा दिया गया। बताया जा रहा है कि एडिशनल पुलिस कमिश्नर (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह द्वारा नाबालिग छात्र- छात्राओं के परिजनों को चेतावनी भी दी गई। उनसे कहा गया कि यदि भविष्य में आप ऐसा कुछ काम करते हैं तो आपके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर गांव में शादी रुकने के बाद यह विवाह चर्चा में बना हुआ है। बाल विवाह देश में प्रतिबंधित है लेकिन फिर भी लोग चोरी छिपे इसे अंजाम देते हैं। यदि आप भी अपने आसपास कोई बाल विवाह होता देखें तो तुरंत इसकी शिकायत करें।

Back to top button